Rashtra Bharat Logo

ममता बनर्जी की 2021 की चोट पर फिर विवाद, शुभेंदु अधिकारी ने दिखाई ‘नो फ्रैक्चर’ रिपोर्ट

ममता बनर्जी की 2021 की चोट पर फिर विवाद, शुभेंदु अधिकारी ने दिखाई ‘नो फ्रैक्चर’ रिपोर्ट
Suvendu Adhikari Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी की 2021 की नंदीग्राम चोट पर फिर विवाद शुरू हो गया है। शुभेंदु अधिकारी ने मेडिकल रिपोर्ट दिखाकर फ्रैक्चर नहीं होने का दावा किया और जांच की बात कही। (File Photo)

ममता बनर्जी की 2021 की नंदीग्राम चोट पर फिर विवाद शुरू हो गया है। शुभेंदु अधिकारी ने मेडिकल रिपोर्ट दिखाकर फ्रैक्चर नहीं होने का दावा किया और जांच की बात कही।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

आचार संहिता खत्म होने के बाद सीआईडी करेगी जांच

पश्चिम बंगाल की राजनीति में 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में चोट लगने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। मुख्यमंत्री शुभेदु अधिकारी ने शनिवार को नवान्न में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस की वह रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी जिसमें ‘नो फ्रैक्चर’ की बात कही गई है।

नंदीग्राम में दी गई थी चुनौती

शुक्रवार को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान शुभेदु अधिकारी ने दावा किया था कि 2021 में ममता बनर्जी के पैर में कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ था, बल्कि यह केवल एक राजनीतिक प्रोपोगंडा था। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा था कि उनके पास इसके चिकित्सकीय प्रमाण मौजूद हैं। शनिवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस चुनौती को सच साबित करते हुए रिपोर्ट सबके सामने रख दी।

रिपोर्ट में क्या-क्या है

शुभेदु अधिकारी द्वारा दिखाए गए 11 मार्च 2021 के रेडियोलॉजी विभाग के मेडिकल रिपोर्ट के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

  • नो फ्रैक्चर: रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख है—  हड्डी टूटने या अपनी जगह से खिसकने का कोई प्रमाण नहीं है|

  • सामान्य जोड़: घुटने के जोड़ और आसपास की संरचनाएं सामान्य स्थिति में पाई गईं।

  • उम्र के हिसाब से सामान्य बदलाव: रिपोर्ट में केवल हड्डियों में मामूली घिसाव का जिक्र है जो उम्र या पुरानी स्थिति से जुड़ा हो सकता है न कि किसी ताज़ा गंभीर चोट से।

चुनावी आचार संहिता खत्म होने के बाद आगे की कार्रवाई

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि फिलहाल चुनावी आचार संहिता लागू है। उन्होंने संकेत दिया कि इसके समाप्त होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई और जांच से जुड़ी जानकारी सामने रखी जाएगी। मौजूदा जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर के बाद इस मामले में आगे कदम उठाने की बात कही गई है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।