Rashtra Bharat Logo

Kolkata

Dilip Ghosh Mamata Banerjee : भाजपा नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी, फुटबॉल, वामदलों और नंदीग्राम को लेकर बयान दिया। उन्होंने फुटबॉल के लिए लंबी योजना की जरूरत बताई और ममता पर निशाना साधा।

दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर निशाना, बोले-जीरो जीरो मिल जाए तो क्या होगा ,जीरो ही रहेगा

वामदलों से संभावित गठबंधन पर दिलीप घोष ने कसा तंज भाजपा नेता दिलीप घोष ने फुटबॉल, ममता बनर्जी, विपक्षी दलों की राजनीति और नंदीग्राम उपचुनाव समेत कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। न्यूटाउन के इको पार्क में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार के फैसलों पर अपनी राय रखी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। मेसी विवाद के बाद 22 हजार दर्शकों को फ्री टिकट देने के फैसले का स्वागत मेसी से जुड़े विवाद के बाद मुख्यमंत्री की ओर से 22 हजार दर्शकों को भारत-उरुग्वे मैच के लिए मुफ्त टिकट दिए जाने के फैसले पर दिलीप घोष ने

Updated:
Kolkata EM Bypass Car Fire: कोलकाता के एम बाइपास पर चलती कार में अचानक आग लग गई। उल्टाडांगा से गड़िया जा रही कार देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी, जिससे सड़क पर कुछ समय के लिए जाम लग गया।

कोलकाता के एम बाइपास पर चलती कार में लगी आग, मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल

धू-धूकर जली कार, मौके पर पहुंची पुलिस कोलकाता के एम बाइपास पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार उल्टाडांगा की ओर से गड़िया की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन से आग की लपटें निकलने लगीं और देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी। अचानक कार में लगी आग प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, कार सामान्य तरीके से एम बाइपास से गुजर रही थी। अचानक उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने वाहन को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। घटना

Updated:
Kolkata fire department private hospital inspection: कोलकाता में पूजा से पहले निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा की जांच

कोलकाता में पूजा से पहले निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा की जांच

कोलकाता के निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा की जांच कोलकाता दमकल विभाग निजी अस्पताल जांच: कोलकाता: शॉपिंग मॉल के बाद अब पूजा से पहले दमकल विभाग ने निजी अस्पताल में अभियान चलाया है। यह अभियान दमकल की कोलकाता दक्षिण डिवीजन के अधिकारियों के नेतृत्व में चल रहा है। अभियान में दमकल के साउथ डिवीजन के अधिकारी नेहार रंजन रॉय और मुख्यालय की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी अरुण पट्टनायक मौजूद रहे। फायर अलार्म और बाहर निकलने के रास्ते देखे अधिकारियों ने अधिकारियों ने अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम और फायर अलार्म की जांच की। एग्जिट पॉइंट, पंप हाउस और होज पाइप

Updated:
Cockroach Janata Party Kolkata protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कोलकाता में सीजेपी की बड़ी जनसभा की योजना। देखें क्या है पूरा मामला और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं।

दिल्ली-मुंबई के बाद कोलकाता में भी प्रदर्शन की तैयारी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी ककरोच जनता पार्टी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग क्यों कर रहा है सीजेपी दिल्ली और मुंबई के बाद अब क्या कोलकाता की सड़कों पर भी ककरोच नजर आएंगे । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञाननेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ककरोच जनता पार्टी कोलकाता में एक बड़ी जनसभा करने की योजना बना रही है। सूत्रों के मुताबिक दुर्गापूजा के ठीक बाद सीजेपी द्वारा कोलकाता में यह सभा आयोजित की जा सकती है। किस मुद्दे पर हो रहा है आंदोलन इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी द्वारा कोलकाता में आंदोलन करने की योजना थी हालांकि

Updated:
Suvendu Adhikari Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी की 2021 की नंदीग्राम चोट पर फिर विवाद शुरू हो गया है। शुभेंदु अधिकारी ने मेडिकल रिपोर्ट दिखाकर फ्रैक्चर नहीं होने का दावा किया और जांच की बात कही।

ममता बनर्जी की 2021 की चोट पर फिर विवाद, शुभेंदु अधिकारी ने दिखाई ‘नो फ्रैक्चर’ रिपोर्ट

आचार संहिता खत्म होने के बाद सीआईडी करेगी जांच पश्चिम बंगाल की राजनीति में 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में चोट लगने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। मुख्यमंत्री शुभेदु अधिकारी ने शनिवार को नवान्न में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस की वह रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी जिसमें ‘नो फ्रैक्चर’ की बात कही गई है। नंदीग्राम में दी गई थी चुनौती शुक्रवार को नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान शुभेदु अधिकारी ने दावा किया था कि 2021 में ममता बनर्जी के पैर में कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ था,

Updated:
West Bengal Ration Festival Package: पूजा के मौके पर राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत मिलेगी। आटा 19 रुपये और चीनी 30 रुपये किलो की दर से मिलने के साथ सूजी पर भी सब्सिडी दी जाएगी।

बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले बड़ा ऐलान, राशन की इन 3 चीजों पर मिलेगी 50 प्रतिशत छूट

करीब 2 करोड़ परिवारों को मिलेगा पूजा स्पेशल पैकेज दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने राशन कार्डधारकों के लिए विशेष फेस्टिव पैकेज की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को नवान्न में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पूजा के सप्ताह में राशन दुकानों से आटा, चीनी और सूजी बाजार कीमत से 50 प्रतिशत कम दाम पर दी जाएगी। इस योजना से राज्य के करीब 2 करोड़ परिवारों के लगभग 8 करोड़ लोगों को लाभ मिलने का दावा किया गया है। इसके लिए खाद्य विभाग को अतिरिक्त 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 19 रुपये

Updated:
Mahalaya Kolkata Event: महालया पर कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भव्य आगमनी कार्यक्रम होगा। पीएम मोदी के नहीं आने की संभावना है जबकि अमित शाह शामिल हो सकते हैं।

महालया पर ईडन गार्डन्स में होगा मेगा शो, पीएम मोदी की जगह अमित शाह होंगे शामिल

10 हजार ड्रोन से दिखेंगे मां दुर्गा के अलग-अलग रूप महालया के अवसर पर कोलकाता में इस बार भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ईडन गार्डन्स में होने वाले विशेष ‘आगमनी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की चर्चा थी लेकिन अब उनके कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना नहीं है। उनकी जगह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं। राज्य सरकार की ओर से महालया के दिन कोलकाता और हावड़ा के विभिन्न घाटों पर भी विशेष सांस्कृतिक और नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों

Updated:
India vs Brazil Football Match Kolkata: भारत-ब्राजील फुटबॉल मुकाबले से पहले पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील टीम कोलकाता पहुंच गई है। युवभारती में शुक्रवार को आखिरी अभ्यास होगा।

कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम, युवभारती में आज आखिरी तैयारी कल भारत से मुकाबला

भारत-ब्राजील मैच को लेकर कोलकाता में बढ़ा उत्साह भारत और ब्राजील के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित फुटबॉल मुकाबले को लेकर कोलकाता में उत्साह चरम पर है। पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील की स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम गुरुवार रात कड़ी सुरक्षा के बीच कोलकाता पहुंची। विनीसियस जूनियर, एंड्रिक, मारक्विन्होस और अन्य खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा गया। शनिवार को साल्ट लेक स्थित विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में भारत और ब्राजील के बीच अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। यह पहली बार है जब दोनों देशों की सीनियर

Updated:
West Bengal 125 Days Work: पश्चिम बंगाल में 125 दिनों की रोजगार योजना की धीमी रफ्तार से ग्रामीण रोजगार को लेकर चिंता बढ़ी है। कई श्रमिकों को काम मिलने के बाद भी मजदूरी भुगतान का इंतजार है।

125 दिनों के काम में पिछड़ा बंगाल, लाखों जॉब कार्डधारकों को अब तक रोजगार नहीं मिला

पंचायत स्तर पर काम में तेजी लाने की तैयारी पश्चिम बंगाल में 125 दिनों के रोजगार की नई योजना शुरू हुए करीब तीन महीने हो चुके हैं लेकिन रोजगार उपलब्ध कराने की रफ्तार अभी धीमी बनी हुई है। अब तक केवल 2 लाख 67 हजार जॉब कार्डधारकों को ही काम मिल पाया है। राज्य में कुल 1 करोड़ 29 लाख ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्डधारक हैं। यानी करीब 1 करोड़ 26 लाख लोग अब भी काम से वंचित हैं। जिन लोगों को काम मिला है उनमें से भी कई को अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार

Updated:
West Bengal Ration Service October: अक्टूबर में त्योहारों की छुट्टियों के कारण 12 दिन बंद रहेंगी राशन दुकानें। दुर्गा पूजा पर मिलेगा रियायती खाद्य पैकेज जानें पूरी जानकारी।

महासप्तमी से पहले उठा लें राशन, अक्टूबर में 12 दिन बंद रहेंगी दुकानें

अक्टूबर में राशन लेने से पहले जान लें ये तारीखें पश्चिम बंगाल में अक्टूबर त्योहारों से भरा महीना है। लगातार छुट्टियों के कारण इस महीने राशन दुकानों से ग्राहकों को कुल 12 दिनों तक खाद्य सामग्री नहीं मिल सकेगी। ऑनलाइन राशन प्रबंधन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए हर महीने की पहली और आखिरी तारीख को राशन वितरण बंद रहता है। इसके अलावा त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण भी राशन दुकानों पर सेवा प्रभावित होगी। ऐसे में पश्चिम बंगाल में अक्टूबर महीने में राशन वितरण 3 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके बाद महालया, दुर्गा पूजा की महासप्तमी से

Updated:
Kolkata Metro extra services Durga Puja: दुर्गा पूजा खरीदारी की भीड़ को देखते हुए कोलकाता मेट्रो ने 3, 4, 10 और 11 अक्टूबर को सभी रूटों पर चलाईं अतिरिक्त सेवाएं, जानें पूरा शेड्यूल।

दुर्गा पूजा से पहले शनि-रविवार को मेट्रो के सभी रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त सेवाएं

वीकेंड पर अतिरिक्त मेट्रो सेवाओं से यात्रियों को राहत दुर्गा पूजा से पहले खरीदारी के लिए बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए कोलकाता मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त सेवाएं चलाने का फैसला किया है। मेट्रो की ये विशेष सेवाएं आगामी 3, 4, 10 और 11 अक्टूबर को शनिवार और रविवार के दिन उपलब्ध रहेंगी। इन चार दिनों में शहर के तीन प्रमुख मेट्रो रूटों पर सामान्य दिनों की तुलना में अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसका उद्देश्य दुर्गा पूजा की खरीदारी के दौरान मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को संभालना और

Updated:
Bidhannagar Cyber Crime: बिधाननगर में साइबर क्राइम पुलिस ने अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का खुलासा करते हुए 24 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 53 डेस्कटॉप, लैपटॉप और मोबाइल समेत कई उपकरण बरामद हुए।

विधाननगर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा, 24 लोग गिरफ्तार

अलग-अलग राज्यों में पुलिस कर सकती है छापेमारी पश्चिम बंगाल के विधाननगर में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। गत 30 सितंबर 2026 को विधाननगर साइबर क्राइम थाने की टीम ने टेक्नोसिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत इको स्पेस के ब्लॉक 3बी में स्थित एक्सट्रा सोर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कार्यालय में अचानक छापा मारा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस दफ्तर से अमेरिका को टारगेट करते हुए एक अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर चलाया जा रहा है जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। भारी मात्रा में

Updated:
Ganga ghat conveyor belt idol immersion: गंगा घाटों पर प्रतिमा विसर्जन को व्यवस्थित करने की तैयारी है। नगर एवं शहरी विकास विभाग ने कन्वेयर बेल्ट लगाने के लिए नगरपालिकाओं से रिपोर्ट और खर्च का ब्योरा मांगा है।

गंगा घाटों पर कन्वेयर बेल्ट से होगा प्रतिमा विसर्जन, नगरपालिकाओं से मांगी गई रिपोर्ट

विसर्जन के बाद प्रतिमाओं को निकालने के लिए क्रेन जरूरी पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरी इलाकों में प्रतिमा विसर्जन को अधिक व्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर एवं शहरी विकास विभाग ने राज्य की नगरपालिकाओं, डेवलपमेंट बोर्ड और जिलाधिकारियों को निर्देश भेजकर विसर्जन घाटों पर कन्वेयर बेल्ट लगाने की संभावनाएं तलाशने को कहा है। इसके साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में इसकी जरूरत और संभावित खर्च का पूरा ब्योरा भी मांगा गया है। हर घाट की क्षमता के अनुसार तैयार होगी व्यवस्था विभाग की ओर से भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि

Updated:
Indranil Sen ED appearance Kolkata Durga Puja corruption case: कोलकाता में दुर्गापूजा में कथित आर्थिक अनियमितता के मामले में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन ईडी के सामने पेश

कोलकाता में दुर्गापूजा में कथित आर्थिक अनियमितता के मामले में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन ईडी के सामने पेश

दुर्गापूजा मामले में ईडी की जांच इंद्रनील सेन ईडी पेशी कोलकाता दुर्गापूजा भ्रष्टाचार मामला: कोलकाता: दुर्गापूजा को लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन शुक्रवार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में हाजिरी देने पहुंचे। इससे एक दिन पहले, यानी बीते दिन, इसी मामले में उनके खिलाफ तलाशी की कार्रवाई हुई थी। तलाशी के अगले ही दिन उनका ईडी दफ्तर पहुंचना इस मामले में अहम माना जा रहा है। तलाशी के बाद पूछताछ के लिए पहुंचे इंद्रनील सेन इंद्रनील सेन राज्य के पूर्व मंत्री हैं। मामला दुर्गापूजा से जुड़े भ्रष्टाचार

Updated:
Kolkata Shyampukur BJP MLA Purnima Chakraborty office attack: कोलकाता के श्यामपुकुर में भाजपा विधायक पूर्णिमा चक्रवर्ती के कार्यालय में देर रात हमला

कोलकाता के श्यामपुकुर में भाजपा विधायक पूर्णिमा चक्रवर्ती के कार्यालय में देर रात हमला

कोलकाता में भाजपा विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़ कोलकाता श्यामपुकुर भाजपा विधायक पूर्णिमा चक्रवर्ती कार्यालय पर हमला: कोलकाता के श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक पूर्णिमा चक्रवर्ती के कार्यालय पर बीती देर रात दुष्कर्मियों ने हमला किया। कार्यालय कोलकाता (700006) के 30, यतींद्रमोहन एवेन्यू पर स्थित है। गुरुवार सुबह रोज की तरह भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय खोलने पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि फ्लेक्स पर लगा पार्टी का चुनाव चिह्न फटा हुआ था। फेस्टून पर छपे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और विधायक पूर्णिमा चक्रवर्ती के चेहरे भी फटे मिले। फटे फेस्टून मिलने के बाद थाने में शिकायत भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना के

Updated:
Indraanil Sen ED inquiry: दुर्गा पूजा प्रीव्यू शो वित्तीय अनियमितता मामले में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन से ईडी की पूछताछ। 15 ठिकानों पर छापेमारी के बाद सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे पूर्व मंत्री।

ईडी का बड़ा एक्शन, 15 ठिकानों पर सर्च के बाद पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन से घंटों पूछताछ

पूर्व मंत्री से दुर्गा पूजा शो अनियमितता मामले में पूछताछ पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा से जुड़े एक कथित वित्तीय गड़बड़ी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच तेज कर दी है। तृणमूल कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे कोलकाता के सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे जहां अधिकारियों ने उनसे इस मामले में लंबी पूछताछ की। इससे ठीक एक दिन पहले जांच एजेंसी ने पूर्व मंत्री और उनके सहयोगियों से संबंधित 15 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की थी। प्रीव्यू शो पास की बिक्री और फंड ट्रांसफर की हो रही जांच ईडी

Updated:
Mamata Banerjee SIR Controversy: एसआईआर विवाद के बीच ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। जानें INDIA गठबंधन की बैठक के बाद ममता ने क्या कहा।

एसआईआर विवाद पर ममता का हमला, ‘वैनिश कुमार’ कहकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर ममता का दावा एसआईआर को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा है। बुधवार को दिल्ली में हुई INDIA गठबंधन की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में ममता ने ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर कई सवाल भी उठाए। ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें फिर ‘वैनिश कुमार’ कहा। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दल लंबे समय से चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों

Updated:
Somalia pirates Kolkata chef Tanviruzzaman killed: कोलकाता के तंवीरुज्जमान की सोमाली समुद्री लुटेरों ने की हत्या

कोलकाता के तंवीरुज्जमान की सोमाली समुद्री लुटेरों ने की हत्या

सोमालिया में जहाज पर हुआ जानलेवा हमला सोमालिया समुद्री लुटेरों ने कोलकाता के तंवीरुज्जमान की हत्या: कोलकाता/मोगादिशु: सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने कोलकाता के एकबालपुर के रहने वाले सीफेयरर और शेफ तनवीरुज्जमां की हत्या कर दी है। वे पिछले पांच महीने से लुटेरों के कब्जे में फ्यूल टैंकर एमटी ऑनर 25 (MT Honour 25) पर बंधक थे। सोमालिया के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र पुंटलैंड की मैरीटाइम पुलिस फोर्स पीएमपीएफ (PMPF) ने बंधकों को छुड़ाने के लिए बंदर बेयला जिले के धारिन-बार तट के पास ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षा बलों के जहाज के करीब पहुंचते ही लुटेरों ने बंधकों पर गोलीबारी कर दी।

Updated:
Kolkata Durga Puja Preparation: दुर्गा पूजा और पीएम मोदी के आगमन से पहले कोलकाता में सड़क मरम्मत, रंगाई और रोशनी का काम तेज है। कई इलाकों में नीले-सफेद की जगह बासंती रंग नजर आ रहा है।

दुर्गा पूजा और पीएम मोदी के आगमन से पहले सज रहा कोलकाता, नीले-सफेद की जगह छाया बासंती रंग

ईडन गार्डन्स के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता का रंग-रूप बदलने लगा है। शहर की सड़कों की मरम्मत से लेकर डिवाइडर और रेलिंग की रंगाई तक का काम तेज कर दिया गया है। कई प्रमुख इलाकों में अब तक नजर आने वाले नीले-सफेद रंग की जगह बासंती रंग दिखाई देने लगा है। नगर निगम का लक्ष्य पूजा से पहले शहर को साफ-सुथरा और आकर्षक रूप देना है। कोलकाता नगर निगम की ओर से शहर की प्रमुख और व्यस्त सड़कों को दुरुस्त करने का काम भी चल रहा है। सड़कों के गड्ढे भरने, पैचवर्क और खराब

Updated:
Kolkata ICT contractual computer teachers protest Bikash Bhavan: कोलकाता में विकास भवन के सामने आईसीटी अनुबंधित कंप्यूटर शिक्षकों का धरना जारी

कोलकाता में विकास भवन के सामने आईसीटी अनुबंधित कंप्यूटर शिक्षकों का धरना जारी

विकास भवन के सामने आईसीटी शिक्षकों का आंदोलन कोलकाता आईसीटी अनुबंधित कंप्यूटर शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन: कोलकाता में बिकास भवन के सामने आईसीटी संविदा (अनुबंध) पर कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन आज भी जारी है। सोमवार से ये शिक्षक बिकास भवन के सामने अवस्थान-विक्षोभ (धरने) में शामिल हैं। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनकारी वहीं डटे हुए हैं। मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का संदेश आंदोलनकारी शिक्षकों ने साफ संदेश दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे आंदोलन जारी रखेंगे। अब देखना होगा कि मांगों को लेकर आगे क्या कदम उठाया जाता है, क्योंकि शिक्षक

Updated:
ED raid Indranil Sen Kolkata: कोलकाता में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के घर ईडी की छापेमारी, 10 जगहों पर जांच

कोलकाता में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के घर ईडी की छापेमारी, 10 जगहों पर जांच

कोलकाता में 10 जगहों पर ईडी की कार्रवाई कोलकाता इंद्रनील सेन ईडी छापेमारी: मंगलवार सुबह-सुबह कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी शुरू की। तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के घर ईडी की टीम पहुंची। इंद्रनील सेन के कसबा, हाइलैंड पार्क और हिंदुस्तान पार्क के पतों पर तलाशी शुरू हुई। तृणमूल सरकार के दौरान मंत्री रहे सेन के साथ-साथ उनके एक रिश्तेदार के घर पर भी तलाशी ली जा रही है। मास-आर्ट संस्था से जुड़े आरोपों को लेकर जांच ईडी कोलकाता में कुल 10 जगहों पर अभियान चला रही है। आरोप है कि इंद्रनील सेन ने

Updated:
Kolkata Property Tax Waiver Scheme 2026: कोलकाता में बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर बड़ी राहत की तैयारी है। प्रस्तावित वेवर स्कीम 2026 में ब्याज और पेनल्टी पर भारी छूट मिल सकती है।

कोलकाता में चुनाव से पहले बड़ी राहत की तैयारी, प्रॉपर्टी टैक्स के ब्याज-पेनल्टी पर 100% तक छूट

छह महीने में बकाया चुकाने पर मिलेगा वेवर का लाभ दुर्गा पूजा संपन्न होते ही कोलकाता नगर निगम चुनाव का बिगुल बज जाएगा। उसी अनुरूप प्रशासन के भीतर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। सड़क, पेयजल और कचरा प्रबंधन जैसी दैनिक नागरिक सेवाओं की कमियों को दूर करने के लिए नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो रहा है। इसी माहौल में अब कोलकाता नगर निगम शहर के नागरिकों के लिए एक बड़ा तोहफा घोषित करने जा रहा है। खबर है कि बकाया संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) खाते में वसूली बढ़ाने के लिए निगम अब ब्याज और पेनल्टी पूरी तरह से माफ

Updated:
SRFTI clash RSS affiliated organization students: कोलकाता के सत्यजीत राय फिल्म संस्थान में हंगामा, आरएसएस से जुड़े संगठन के कार्यक्रम को लेकर छात्रों पर भड़की हिंसा

कोलकाता के सत्यजीत राय फिल्म संस्थान में हंगामा, आरएसएस से जुड़े संगठन के कार्यक्रम को लेकर छात्रों पर भड़की हिंसा

सत्यजीत राय फिल्म संस्थान में कार्यक्रम को लेकर बढ़ा विवाद सत्यजीत राय फिल्म संस्थान में आरएसएस से जुड़े संगठन और छात्रों के बीच झड़प: कोलकाता स्थित सत्यजीत राय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर आरएसएस (RSS) से जुड़े एक छात्र संगठन पर आरोप लगाया जा रहा है। अभी तक उपलब्ध जानकारी सीमित है। घटना में शामिल व्यक्तियों के नाम, तोड़फोड़ की वजह, हुए नुकसान की मात्रा, या संस्थान प्रशासन की ओर से की गई किसी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस में शिकायत या एफआईआर (FIR) को लेकर भी अभी

Updated:
Kunal Ghosh Attack: सियालदह में तृणमूल विधायक कुणाल घोष ने फिर हमले का आरोप लगाया है। श्रीरामपुर की घटना के एक दिन बाद उन्होंने मानिकतला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सियालदह में फिर कुणाल घोष पर हमले का आरोप, मानिकतला थाने में शिकायत

सियालदह की घटना के बाद पुलिस से की कार्रवाई की मांग श्रीरामपुर जाते समय अपनी गाड़ी पर हमले और अंडे फेंके जाने के आरोप के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस के मानिकतला विधायक कुणाल घोष ने फिर हमले का आरोप लगाया है। इस बार घटना सियालदह इलाके में होने का दावा किया गया है। घटना के बाद कुणाल घोष ने मानिकतला थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। लगातार दूसरे दिन हमले का आरोप कुणाल घोष के मुताबिक एक दिन पहले श्रीरामपुर जाते समय उनकी गाड़ी को निशाना बनाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी गाड़ी पर हमला करने

Updated:
Kolkata Victoria Memorial car accident: कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल के सामने तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चालक गिरफ्तार

कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल के सामने तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चालक गिरफ्तार

विक्टोरिया मेमोरियल के सामने तेज रफ्तार कार का हादसा कोलकाता विक्टोरिया मेमोरियल कार दुर्घटना: कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल के सामने शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। आरोप है कि करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते समय चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया, जिसके बाद गाड़ी मैदान इलाके में एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मैदान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हमारे संवाददाता एकबाल मौके से यह रिपोर्ट भेज रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि

Updated:
India alliance meeting Mamata Banerjee: ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर विपक्षी दल 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक कर सकते हैं। ममता बनर्जी के शामिल होने की संभावना के बीच संयुक्त रणनीति पर चर्चा होगी।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर साथ आए विपक्षी दल, 30 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक

ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी भी हो सकते हैं बैठक में  शामिल पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल के बीच एक बार फिर ‘इंडिया’ गठबंधन के मजबूत होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर बिखरा हुआ विपक्षी गठबंधन एक बार फिर एक मंच पर आ रहा है। हाल ही में सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने ममता बनर्जी को पत्र लिखा था और दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत भी हुई थी। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि ममता बनर्जी आगामी तीस

Updated:
Kolkata Congress protest Gyanesh Kumar resignation: कोलकाता में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का मार्च, पुलिस ने रास्ते में रोका

कोलकाता में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का मार्च, पुलिस ने रास्ते में रोका

कोलकाता में कांग्रेस का विरोध मार्च कोलकाता कांग्रेस ज्ञानेश कुमार इस्तीफा विरोध प्रदर्शन: कोलकाता में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस ने मिछिल निकाला। कोलेज स्ट्रीट से निर्वाचन आयोग के दफ्तर तक जाने वाला यह मिछिल बीबी गांगुली स्ट्रीट पर पुलिस ने रोक दिया, जिससे कांग्रेस नेतृत्व में नाराजगी देखी गई। यह प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा था, जो निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर उठे हालिया विवादों के विरोध में चलाया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला भी

Updated:
West Bengal Municipal Election: पश्चिम बंगाल में कोलकाता और हावड़ा समेत सात नगर निकायों में नवंबर के अंत में चुनाव होने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

नवंबर के अंत में हो सकता है 7 नगर निकायों का चुनाव, कोलकाता-हावड़ा भी शामिल

चुनाव को लेकर आयोग ने तेज की तैयारियां पश्चिम बंगाल में कालीपूजा के बाद एक बार फिर चुनावी सरगर्मी बढ़ने के संकेत हैं। कोलकाता और हावड़ा समेत राज्य के सात नगर निकायों में नवंबर के अंत तक चुनाव कराए जाने की संभावना है। हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अभी मतदान की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक 28 या 29 नवंबर के आसपास मतदान कराया जा सकता है। वहीं दिसंबर के पहले सप्ताह तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। चुनाव की तैयारियों में जुटा राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव को लेकर अक्टूबर

Updated:
West Bengal ministers office work directive: स्वास्थ्य और नगर विकास मंत्रियों को मुख्यमंत्री की दो टूक हिदायत, दफ्तर में बैठकर काम करने पर जोर। जानिए किस वजह से दिया गया यह निर्देश।

स्वास्थ्य और नगर विकास मंत्रियों को मुख्यमंत्री की हिदायत, दफ्तर में बैठकर काम पर दें ध्यान

अस्पतालों के दौरे और विवादित बयानों के बाद आई हिदायत पश्चिम बंगाल की राजनीति में चल रही तमाम चर्चाओं के बीच राज्य सचिवालय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और नगर विकास मंत्री को मुख्यमंत्री की तरफ से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि वे अब सड़कों पर उतरने के बजाय अपने दफ़्तर में बैठकर काम करें। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में हुए कुछ सड़क विवादों और सोशल मीडिया पर वायरल हुई घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री ने यह नसीहत दी है। कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रियों को सलाह आज नवान्न में कैबिनेट की

Updated:
West Bengal fire department recruitment: दमकल विभाग में 1400 पदों पर नई भर्तियों और एक साल में 2500 सरकारी नौकरियों का ऐलान। पढ़ें पूरी खबर।

बंगाल में दमकल विभाग में 1400 नए पदों पर होगी भर्ती, एक साल के भीतर 2500 और नौकरियां देने का ऐलान

दमकल विभाग में बंपर भर्तियां पश्चिम बंगाल के दमकल विभाग को और अधिक मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने एक बड़ा ऐलान किया है। दमकल विभाग के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने नई नियुक्तियों को लेकर बड़ी घोषणा की है। राज्य में पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड के माध्यम से कुल 1400 पदों को भरने का आश्वासन दिया गया है। किन पदों पर होगी भर्तियां दमकल विभाग में होने वाली इन नई नियुक्तियों के तहत अलग-अलग पदों को भरा जाएगा। जिसका विवरण इस प्रकार है। 1000 पद फायर ऑपरेटर के लिए होंगे। 325 पद फायर इंजन ऑपरेटर

Updated:
West Bengal Government Employees Salary October: पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दुर्गापूजा से पहले 15 अक्टूबर को वेतन, पेंशन और बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने का फैसला हुआ है।

बंगाल में दुर्गापूजा से पहले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 15 अक्टूबर को खाते में आएगा वेतन और डीए

सरकारी कर्मचारियों के लिए नवान्न ने जारी किया जरूरी निर्देश पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दुर्गापूजा के त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए राज्य सचिवालय ने एक अहम निर्देशिका जारी की है। इसके तहत अब कर्मचारियों को महीने के अंत तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा बल्कि पूजा से पहले ही उनके खाते में अक्टूबर महीने का वेतन, पेंशन और बढ़ा हुआ डीए पहुंच जाएगा। राज्य के वित्त विभाग की ओर से बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। दुर्गापूजा से पहले अग्रिम

Updated:
abhishek Banerjee Gyanesh Kumar controversy: कोलकाता एयरपोर्ट पर अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की और बंगाल के अभिशाप की बात कही।

कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरते ही ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिषेक बनर्जी, कहा- बंगाल को लग चुका है अभिशाप

मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग कर कही बड़ी बात कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरते ही तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बहुत तीखा हमला बोला है। अपनी आंखों की चिकित्सा कराकर कोलकाता लौटने के बाद अभिषेक बनर्जी ने सीधे तौर पर मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एनओसी जारी किया जाना चाहिए ताकि वे देश छोड़कर न भाग सकें। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे अंदरूनी सवाल कोलकाता हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए

Updated:
Kolkata Eco Park Drug Free India Chief Minister Program: कोलकाता में नशामुक्त भारत के लिए मुख्यमंत्री का विशेष कार्यक्रम

कोलकाता में नशामुक्त भारत के लिए मुख्यमंत्री का विशेष कार्यक्रम

नशामुक्त भारत के लिए मुख्यमंत्री का विशेष कार्यक्रम कोलकाता इको पार्क में नशामुक्त भारत के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम: कोलकाता के इको पार्क में नशा मुक्त भारत बनाने के लक्ष्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम इको पार्क के हेलिपैड ग्राउंड में होगा। इस कार्यक्रम की अगुआई मुख्यमंत्री स्वयं करेंगी। इको पार्क में नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश नशा मुक्त भारत अभियान के तहत इस तरह के कार्यक्रम आम लोगों, खासकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने के मकसद से आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम को लेकर इको पार्क परिसर में प्रशासनिक

Updated:
Jadavpur TMC Attack: जादवपुर में तृणमूल पर हमलों के खिलाफ मुकुंदपुर में निकाले गए विरोध मार्च के दौरान प्रियंका अधिकारी और उपासना चौधरी पर फिर हुआ हमला। बीजेपी पर लगे गंभीर आरोप।

जादवपुर में टीएमसी पर हमलों के खिलाफ मुकुंदपुर में विरोध मार्च, जमकर हुआ हंगामा

सड़कों पर उतरे टीएमसी समर्थक जादवपुर के विभिन्न इलाकों में तृणमूल कांग्रेस पर लगातार हो रहे हमलों के सीधे आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाए जा रहे हैं। इन घटनाओं के विरोध में मुकुंदपुर में तृणमूल नेतृत्व की ओर से एक विरोध मार्च निकाला गया। लेकिन इस प्रदर्शन के दौरान एक बार फिर हिंसा भड़क उठी जिसमें तृणमूल की कई महिला नेत्रियों और कार्यकर्ताओं पर हमले की खबर सामने आई है।  मुकुंदपुर में निकला विरोध मार्च जादवपुर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और दफ्तरों पर कथित हमलों के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने मुकुंदपुर इलाके में एक जोरदार विरोध जुलूस निकाला।

Updated:
West Bengal Dilip Ghosh Political Reactions: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक घटनाओं पर दिलीप घोष की प्रतिक्रिया, यदवपुर से दुर्गापूजा अनुदान तक उठाए कई मुद्दे

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक घटनाओं पर दिलीप घोष की प्रतिक्रिया, यदवपुर से दुर्गापूजा अनुदान तक उठाए कई मुद्दे

पश्चिम बंगाल की राजनीतिक घटनाओं पर दिलीप घोष की प्रतिक्रिया पश्चिम बंगाल दिलीप घोष राजनीतिक प्रतिक्रियाएं: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय कई मोर्चों पर हलचल है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने राज्य की अलग-अलग घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यादवपुर में मिछिल-पाल्टा मिछिल, हुमायूं कबीर हमले का शिकार यादवपुर में मिछिल और पाल्टा मिछिल के दौरान पूर्व मंत्री हुमायूं कबीर हमले का शिकार हुए। इस पर दिलीप घोष ने कहा, “हुमायूं कबीरকে মারবে কেন? ওতো টিএমসি নয়, বিজেপিও নয়।” उन्होंने कहा कि विपक्षी दल आपस में झगड़ रहे हैं, खुद अपने दफ्तर तोड़ रहे हैं और सुर्खियों

Updated:
Kolkata Municipal Corporation Property Tax Rebate: कोलकाता नगर निगम ने वरिष्ठ नागरिकों और पूर्व सैनिकों की संपत्ति कर छूट फिर शुरू कर दी है। वरिष्ठ नागरिकों को 10% और पूर्व सैनिकों को 25% विशेष छूट मिलेगी।

वरिष्ठ नागरिकों और पूर्व सैनिकों को राहत, कोलकाता नगर निगम ने फिर शुरू की संपत्ति कर में छूट

वरिष्ठ नागरिकों को 10% और पूर्व सैनिकों को 25% छूट कोलकाता में लंबे इंतजार के बाद वरिष्ठ नागरिकों और पूर्व सैनिकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। चुनाव आचार संहिता और प्रशासनिक उलझनों के चलते पिछले सात महीनों से रुकी संपत्ति कर छूट को कोलकाता नगर निगम ने आखिरकार सितंबर से दोबारा शुरू कर दिया है। इस दौरान सैकड़ों पात्र करदाता अपने आवेदन की मंजूरी का इंतजार कर रहे थे जो अब पूरा हो गया है। 300 से अधिक आवेदन थे लंबित चालू वित्तीय वर्ष की शुरुआत में चुनाव आचार संहिता के कारण वरिष्ठ नागरिकों और पूर्व सैनिकों

Updated:
Writers Building Kolkata Renovation Deadline 10 October: कोलकाता के राइटर्स बिल्डिंग में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कक्ष तैयार, 10 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

कोलकाता के राइटर्स बिल्डिंग में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कक्ष तैयार, 10 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

राइटर्स बिल्डिंग में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए तैयारी तेज राइटर्स बिल्डिंग कोलकाता नवीनीकरण की 10 अक्टूबर समयसीमा: कोलकाता के ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग (महाकरण) में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कमरे 10 अक्टूबर तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य के पूर्त मंत्री अजय पोद्दार ने इस संबंध में आज राइटर्स के संस्कार को लेकर एक विशेष बैठक की। राइटर्स बिल्डिंग में मुख्यमंत्री के सचिवालय का काम पहले ही पूरा हो चुका है। तीसरी मंजिल पर मुख्यमंत्री सहित कम से कम छह मंत्रियों के बैठने की व्यवस्था पूर्त विभाग कर रहा है। मुख्य सचिव, राज्य पुलिस के डीजी सहित

Updated:
Sumit Roy Abhishek Banerjee: शालबनी भूमि मामले में सुमित रॉय ने कोर्ट में अभिषेक बनर्जी का नाम लिया। जानें सुमित रॉय ने कोर्ट में क्या कहा और मामले में अब तक क्या सामने आया।

जो किया अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर किया- कोर्ट में सुमित रॉय ने लिया टीएमसी सांसद का नाम

सुमित रॉय के बयान के बाद क्यों बढ़ी सियासी हलचल पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शालबनी भूमि घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का नाम जुड़ने से राजनीतिक हलचल काफी बढ़ गई है। मामले में गिरफ्तार अभिषेक बनर्जी के पर्सनल सेक्रेटरी सुमित राय ने लंबी पूछताछ के दौरान कथित तौर पर यह कहकर सनसनी फैला दी है कि उसने जो कुछ भी किया वह सब अभिषेक बनर्जी के निर्देश पर किया था। फिलहाल सुमित सीआईडी की हिरासत में है। कालीघाट स्थित आवास से हुई थी गिरफ्तारी सीआईडी ने कुछ दिन पहले सुमित राय को खुद अभिषेक बनर्जी

Updated:
KMC parking lot e-auction Kolkata: कोलकाता नगर निगम शहर में पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए 15 हजार नए लॉट ई-ऑक्शन से बांटेगा। अवैध वसूली रोकने के लिएऑपरेटिंग सिस्टम मशीन और रेट चार्ट अनिवार्य।

कोलकाता में 15 हजार गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था बदलेगी, ई-ऑक्शन से होगा नए सिरे से आवंटन

ओवरचार्जिंग रोकने के लिए रेट चार्ट होगा जरूरी कोलकाता शहर में लगातार बढ़ती पार्किंग की समस्या और मनमाने दामों पर लगाम कसने के लिए कोलकाता नगर निगम ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शहर में यातायात को सुगम बनाने और पार्किंग व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी करने के उद्देश्य से निगम लगभग 15,000 गाड़ियों के पार्किंग लॉट की जिम्मेदारी नए सिरे से आवंटित करने की तैयारी में जुट गया है। ई-ऑक्शन और नए टेंडर केएमसी के सूत्रों के मुताबिक इस पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी रखने के लिए ई-नीलामी का सहारा लिया जाएगा। इसके तहत करीब साढ़े

Updated:
Kolkata road repair Durga Puja: दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता की सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। 10 अक्टूबर तक शहर को गड्ढा-मुक्त बनाने का लक्ष्य है। जानें प्रमुख रूटों और सड़क मरम्मत की पूरी जानकारी।

दुर्गा पूजा से पहले गड्ढा मुक्त होंगी कोलकाता की सड़कें, 500 सड़कों की मरम्मत शुरू

इन प्रमुख रूटों पर चल रहा सड़क मरम्मत का काम कोलकाता की सड़कों पर कहीं गड्ढे बने हुए हैं तो कहीं सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर ब्लैक स्पॉट बन चुका है और नीचे की बजरी बाहर निकल आई है। इस स्थिति को देखते हुए दुर्गा पूजा से पहले शहर की सड़कों को आवागमन के योग्य बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। कोलकाता नगर निगम के सूत्रों के अनुसार शहर की छोटी-बड़ी और मंझोली मिलाकर करीब पांच सौ सड़कों की मरम्मत का काम हाथ में लिया गया है। हालांकि, रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण काम में

Updated:
West Bengal by-election TMC symbol freeze: तृणमूल के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक, शमीक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

कोलकाता समाचार: तृणमूल के नाम और चुनाव चिह्न पर रोक, शमीक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

तृणमूल के नाम और चुनाव चिह्न पर चुनाव आयोग का फैसला पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर रोक: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों के पार्टी नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के नाम और उसके ‘फूल और घास’ चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दिया है। इसका मतलब है कि फिलहाल कोई भी गुट इस नाम और चिह्न का उपयोग नहीं कर सकेगा। शमीक

Updated:
Nandigram By-Poll Mamata Banerjee: नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी ने किया बड़ा सियासी ऐलान। टीएमसी सुप्रीमो ने राहुल गांधी के समर्थन के बीच कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की।

नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का बड़ा सियासी दांव, कांग्रेस को समर्थन देने का किया ऐलान

ममता बनर्जी के मास्टरस्ट्रोक से गरमाई सियासत पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आगामी नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस  सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेगी। इस सियासी घटनाक्रम ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। क्या है पूरा मामला नंदीग्राम उपचुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। एक तरफ जहां टीएमसी को चुनावी प्रतीक और नाम को लेकर प्रशासनिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा वहीं दूसरी तरफ

Updated:
Annapurna Yojana West Bengal: अन्नपूर्णा योजना में 8 लाख नए लाभार्थियों को जोड़ने की तैयारी है। इसके बाद पश्चिम बंगाल की 1.54 करोड़ महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की सहायता मिलने की जानकारी है।

अन्नपूर्णा योजना में जुड़ेंगे 8 लाख नए लाभार्थी, पूजा से पहले 1.54 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

जानें नए आवेदन के लिए  फिर कब खुलेगा पोर्टल पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। योजना के तहत करीब 8 लाख नए लाभार्थियों को जोड़े जाने की बात सामने आई है। इसके बाद राज्य में योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं की संख्या करीब 1 करोड़ 54 लाख हो जाएगी। दुर्गा पूजा से पहले पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सितंबर महीने की सहायता राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हर महीने मिलेगी 3,000 रुपये की सहायता प्रशासनिक जानकारी के अनुसार सितंबर महीने से योजना के तहत पात्र महिलाओं को 3,000 रुपये की

Updated:
Agni Mitra Paul Salt Lake Inspection: साल्ट लेक के वार्ड नंबर 39 में मंत्री अग्निमित्रा पाल ने औचक निरीक्षण किया। फुटपाथ पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग मिलने पर रात तक रास्ता खाली करने का निर्देश दिया।

साल्ट लेक में मंत्री अग्निमित्रा पाल का औचक निरीक्षण, फुटपाथ पर कब्जे और पार्किंग देख भड़कीं

फुटपाथ पर खड़ी मिलीं गाड़ियां पश्चिम बंगाल की शहरी विकास और नगर मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने साल्ट लेक स्थित बिधाननगर नगर निगम के वार्ड नंबर 39 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलाके में फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण और अनधिकृत पार्किंग की स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि वार्ड के कई हिस्सों में फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी की गई थीं। कुछ जगहों पर निर्माण सामग्री रखी हुई थी जबकि कहीं दुकानों का सामान फुटपाथ तक फैला हुआ था। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। बच्चों को सड़क से गुजरते देख

Updated:
West Bengal Bus Fare: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा के बाद बढ़ सकता है बस भाड़ा। ईंधन की बढ़ती कीमतों और बस मालिकों की मांग पर राज्य सरकार ले सकती है बड़ा फैसला।

दुर्गापूजा के बाद पश्चिम बंगाल में बढ़ सकता है बस भाड़ा

राज्य सरकार जल्द ले सकती है फैसला पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा के बाद बस यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। राज्य में पिछले आठ सालों के लंबे अंतराल के बाद बस और सरकारी परिवहन निगमों के किराए में आधिकारिक बढ़ोतरी होने के संकेत मिले हैं। हाल ही में परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने बस मालिक संगठनों के साथ हुई बैठक में इसके संकेत दिए हैं। क्यों बढ़ रहा है किराया पिछली बार जब किराया बढ़ाया गया था तब डीजल की कीमत करीब 69 रुपये प्रति लीटर थी जो अब बढ़कर 100 रुपये से अधिक हो चुकी है।

Updated:
Belghoria dumping ground attack workers injured: बेलघड़िया एक्सप्रेसवे के पास डंपिंग ग्राउंड पर कब्जे की कोशिश के दौरान 4 कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद 5 नगरपालिकाओं का कचरा उठाव ठप हो गया। जानें पूरा मामला।

बेलघड़िया एक्सप्रेसवे में डंपिंग ग्राउंड पर कब्जे की कोशिश, मारपीट में 4 कर्मचारी घायल

बेलघड़िया डंपिंग ग्राउंड विवाद कोलकाता के बेलघड़िया एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित डंपिंग ग्राउंड पर कब्जा करने को लेकर दमदम इलाके के कुछ बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। इस घटना में कचरा प्रबंधन कंपनी के चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस डंपिंग ग्राउंड में दमदम, उत्तर दमदम और दक्षिण दमदम समेत कुल पांच नगर पालिकाओं का कचरा फेंका जाता है। डंपिंग ग्राउंड पर कब्जे की कोशिश और मारपीट रविवार रात करीब 40 से अधिक उपद्रवी युवक बेलघड़िया एक्सप्रेसवे के पास प्रमोद नगर में स्थित डंपिंग ग्राउंड में जबरन घुस आए। वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों को हटाकर उन्होंने

Updated:
Dilip Ghosh Political Reaction: कोलकाता में दिलीप घोष की राजनीतिक प्रतिक्रिया, तृणमूल से लेकर भारत-चीन सीमा तक कई मुद्दों पर चर्चा

कोलकाता में दिलीप घोष की राजनीतिक प्रतिक्रिया, तृणमूल से लेकर भारत-चीन सीमा तक कई मुद्दों पर चर्चा

कोलकाता में कई राजनीतिक मुद्दों पर सामने आई प्रतिक्रिया दिलीप घोष की राजनीतिक प्रतिक्रिया: कोलकाता से मिली जानकारी के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पुरानी तृणमूल कांग्रेस को आज दिल्ली में केंद्रीय निर्वाचन आयोग के समक्ष तलब किया गया है। इसी बीच पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना को जब चुनाव चिन्ह नहीं मिला, तो क्या पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को भी चुनाव चिन्ह से वंचित रहना पड़ेगा  यह सवाल राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर, भारत-चीन सीमा

Updated:
Kolkata Car Accident Bagjola Canal Jatragachi: यात्रागाछी स्कूल के पास कार डिवाइडर से टकराकर बागजोला खाल में गिरी, स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

कोलकाता में जगतपुर से यात्रागाछी जाते समय कार बागजोला खाल में गिरी, तीन लोग सुरक्षित

बागजोला खाल में गिरी कार कोलकाता कार हादसा बागजोला खाल यात्रागाछी: कोलकाता के जगतपुर से यात्रागाछी जाने वाले रास्ते पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा যাত্রাগাছি स्कूल के पास हुआ, जहां गाड़ी सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराती हुई सीधे बागजोला खाल में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत तत्परता दिखाते हुए गाड़ी में फंसे एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी में पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ सवार थे। स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर

Updated:
Kolkata Bangali Amish Utsav Non-Veg Festival: कोलकाता में ‘बांग्लाली मांसाहारी उत्सव’ की तैयारी, धर्म के नाम पर दिखावे के खिलाफ संदेश

कोलकाता में ‘बांग्लाली मांसाहारी उत्सव’ की तैयारी, धर्म के नाम पर दिखावे के खिलाफ संदेश

धर्म के नाम पर दिखावे के खिलाफ संदेश कोलकाता बंगाली मांसाहारी उत्सव: कोलकाता: धर्म के नाम पर पाखंड और बेईमानी के खिलाफ संदेश देने के लिए आज कोलकाता में ‘बंगाली आमिष उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि यह कार्यक्रम बंगाली समुदाय की खान-पान की आदतों, संस्कृति और परंपरा को सामने रखते हुए आयोजित किया गया है। आयोजकों ने इस संदर्भ में श्री श्री रामकृष्ण परमहंस के नाम से जुड़ी एक बात का उल्लेख किया। उनके अनुसार, इंसान की असली भक्ति उसके खान-पान में नहीं, बल्कि उसके मन और चरित्र में होती है। हिंसा, ईर्ष्या

Updated:
ED Raid ARSS AMR Group SREI Loan Case: कोलकाता समेत चार शहरों में एआरएसएस और एएमआरएल समूह से जुड़े ठिकानों पर ईडी की तलाशी

कोलकाता समेत चार शहरों में एआरएसएस और एएमआरएल समूह से जुड़े ठिकानों पर ईडी की तलाशी

ईडी की तलाशी से जुड़ी जांच ईडी तलाशी एआरएसएस एएमआर समूह एसआरईआई ऋण मामला: प्रवर्तन निदेशालय ईडी (ED) के कोलकाता जोनल कार्यालय ने ओडिशा की एआरएसएस (ARSS) ग्रुप और एएमआर / एएमआरएल (AMR/AMRL) ग्रुप से जुड़े परिसरों पर पीएमएलए (PMLA), 2002 के तहत तलाशी अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई SREI इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड एसआईएफएल (SIFL) और एसआरईआई (SREI) इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड एसईएफएल (SEFL) से लिए गए कथित फर्जी और अनियमित लोन तथा उनके भुगतान न होने की जांच के सिलसिले में की जा रही है। ईडी (ED) इस मामले में एवरग्रीनिंग यानी पुराने कर्ज को छिपाने के लिए नए

Updated: