Rashtra Bharat Logo

विधाननगर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा, 24 लोग गिरफ्तार

विधाननगर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर पर पुलिस का छापा, 24 लोग गिरफ्तार
Bidhannagar Cyber Crime: बिधाननगर में साइबर क्राइम पुलिस ने अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का खुलासा करते हुए 24 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 53 डेस्कटॉप, लैपटॉप और मोबाइल समेत कई उपकरण बरामद हुए।

बिधाननगर में साइबर क्राइम पुलिस ने अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का खुलासा करते हुए 24 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 53 डेस्कटॉप, लैपटॉप और मोबाइल समेत कई उपकरण बरामद हुए।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

अलग-अलग राज्यों में पुलिस कर सकती है छापेमारी

पश्चिम बंगाल के विधाननगर में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। गत 30 सितंबर 2026 को विधाननगर साइबर क्राइम थाने की टीम ने टेक्नोसिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत इको स्पेस के ब्लॉक 3बी में स्थित एक्सट्रा सोर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कार्यालय में अचानक छापा मारा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस दफ्तर से अमेरिका को टारगेट करते हुए एक अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर चलाया जा रहा है जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई।

भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद

पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान कार्यालय से कुल 53 डेस्कटॉप सेटअप, 4 लैपटॉप, 24 मोबाइल फोन, राऊटर, सर्वर और अन्य कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इसके अलावा मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे हैं जिनमें अमेरिकी ग्राहकों से बात करने के लिए इस्तेमाल होने वाली स्क्रिप्ट, विदेशी ग्राहकों का विवरण और कर्मचारियों के दस्तावेज शामिल हैं। पूछताछ और शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अमेज़न, एप्पल, टेक सपोर्ट और सोलर सिस्टम इंस्टॉलेशन जैसी नामी कंपनियों के नाम का झांसा देकर विदेशी नागरिकों को अपने जाल में फंसाते थे और उनके साथ ठगी करते थे।

24 लोग गिरफ्तार और आगे की कानूनी कार्रवाई

इस मामले में विधाननगर पुलिस ने मौके से कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 13 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। ये सभी आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस घटना के संबंध में बीएनएस और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत साइबर थाने में एक मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी 24 आरोपियों को माननीय अदालत के सामने पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य सहयोगियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इस जांच के सिलसिले में अन्य राज्यों में भी छापेमारी की जा सकती है और दूतावास के जरिए ठगी के शिकार हुए विदेशी नागरिकों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।