Rashtra Bharat Logo

अनुब्रत मंडल के घर पर हमले के बाद सियासी पारा चढ़ा, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

अनुब्रत मंडल के घर पर हमले के बाद सियासी पारा चढ़ा, नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज
Anubrata Mondal house attack political reactions: पश्चिम बंगाल में अनुब्रत मंडल के घर पर हुए हमले और विभिन्न राजनीतिक बयानों पर मंत्री दिलीप घोष ने तीखी प्रतिक्रिया दी |

पश्चिम बंगाल के रेजिनगर में चुनावी रैली के दौरान प्रचार गाड़ी की चपेट में आने से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

अनुब्रत मंडल के घर में घुसने वालों पर सवाल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। हाल ही में अनुब्रत मंडल के घर पर हुए हमले की घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने  इसे योजनाबद्ध नाटक और बेहद कमजोर पटकथा करार दिया गया। उन्होंने टिप्पणी करते हुए  कहा कि अनुब्रत मंडल के घर पर इस तरह का हमला हो सकता है यह किसी ने कभी नहीं सोचा था लेकिन अब ऐसा हुआ है। आरोप लगाया गया कि कुछ लोग घर के अंदर घुसे और जाते समय ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते हुए चले गए। इस पूरे घटनाक्रम को उन्होंने बेहद कमजोर पटकथा बताया ।

ममता बनर्जी की सीटों की संख्या और न्यायपालिका पर टिप्पणी

राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्य की सत्ता और विपक्ष के समीकरणों पर भी दिलीप घोष ने  सवाल उठाए  हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रस्ताव पर आपत्ति या सहमति जताने के लिए विधानसभा में एक निश्चित संख्या में सीटों की आवश्यकता होती है जो फिलहाल ममता बनर्जी के पास नहीं है। इसके साथ ही सड़कों की खराब स्थिति जैसे स्थानीय मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए न्यायाधीश के इस्तीफे और ट्रिब्यूनल से जुड़े मामलों पर बयानबाजी करने की बात कही गई है।

आगामी चुनावों और अल्पसंख्यकों के समर्थन पर बड़ा दावा

आगामी चुनावों को लेकर भी उन्होंने तीखे दावे किए। उन्होंने राजनीतिक हालात पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव में सीपीआईएम भी शून्य है और टीएमसी भी शून्य है। उन्होंने खुली चुनौती देते हुए यह भी कहा कि चुनाव में सीपीआईएम, टीएमसी और बीजेपी सभी पार्टियां एक साथ मिलकर चुनाव लड़ लें उसके बाद परिणाम आने पर असली स्थिति का पता चल जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सौ प्रतिशत अल्पसंख्यक समर्थन के साथ रेजिनगर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर बीजेपी की जीत होगी।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।