Rashtra Bharat Logo

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर साथ आए विपक्षी दल, 30 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर साथ आए विपक्षी दल, 30 सितंबर को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक
India alliance meeting Mamata Banerjee: ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर विपक्षी दल 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक कर सकते हैं। ममता बनर्जी के शामिल होने की संभावना के बीच संयुक्त रणनीति पर चर्चा होगी। (File Photo)

ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर विपक्षी दल 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक कर सकते हैं। ममता बनर्जी के शामिल होने की संभावना के बीच संयुक्त रणनीति पर चर्चा होगी।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी भी हो सकते हैं बैठक में  शामिल

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल के बीच एक बार फिर ‘इंडिया’ गठबंधन के मजबूत होने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर बिखरा हुआ विपक्षी गठबंधन एक बार फिर एक मंच पर आ रहा है। हाल ही में सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने ममता बनर्जी को पत्र लिखा था और दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत भी हुई थी। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि ममता बनर्जी आगामी तीस सितंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने जा सकती हैं। उनके साथ डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के भी दिल्ली जाने की पूरी संभावना है।

क्या होगा बैठक का मुख्य एजेंडा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक का मुख्य एजेंडा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगना है। एसआईआर विवाद के बीच विपक्ष लगातार ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुखर है। ममता बनर्जी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर उनके इस्तीफे की पुरजोर मांग की थी। विपक्षी दल इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते हुए एक बार फिर लोकसभा स्पीकर को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहे हैं। इस पूरी राजनीतिक रणनीति और आगे के साझा कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए ही इस विशेष बैठक को बुलाया गया है।

गठबंधन से बाहर के दलों को भी साधने की कोशिश

इस आगामी बैठक की सबसे खास बात यह है कि इसमें केवल इंडिया गठबंधन के पुराने साथी ही नहीं बल्कि गठबंधन से बाहर रहने वाले कुछ अन्य बीजेपी विरोधी क्षेत्रीय दलों को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी समेत अन्य गैर-बीजेपी ताकतों के भी इस मुहिम से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत राय ने इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ममता बनर्जी की विभिन्न विपक्षी नेताओं के साथ लगातार बातचीत चल रही है और कांग्रेस पार्टी भी इस पूरी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से साथ है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।