कोलकाता में पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के घर ईडी की छापेमारी, 10 जगहों पर जांच

कोलकाता इंद्रनील सेन ईडी छापेमारी: मंगलवार सुबह कोलकाता में ईडी ने तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन से जुड़े ठिकानों पर तलाशी शुरू की। कासबा, हाईलैंड पार्क और हिंदुस्तान पार्क स्थित उनके पतों पर कार्रवाई हुई। उनके रिश्तेदार के घर पर भी तलाशी की जानकारी सामने आई। कोलकाता में कुल 10 जगहों पर अभियान चलाया गया। कार्रवाई मास-आर्ट संस्था से जुड़े आरोपों को लेकर बताई गई है।
विषयसूची
कोलकाता में 10 जगहों पर ईडी की कार्रवाई
कोलकाता इंद्रनील सेन ईडी छापेमारी: मंगलवार सुबह-सुबह कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी शुरू की। तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के घर ईडी की टीम पहुंची।
इंद्रनील सेन के कसबा, हाइलैंड पार्क और हिंदुस्तान पार्क के पतों पर तलाशी शुरू हुई। तृणमूल सरकार के दौरान मंत्री रहे सेन के साथ-साथ उनके एक रिश्तेदार के घर पर भी तलाशी ली जा रही है।



मास-आर्ट संस्था से जुड़े आरोपों को लेकर जांच
ईडी कोलकाता में कुल 10 जगहों पर अभियान चला रही है।
आरोप है कि इंद्रनील सेन ने “मास-आर्ट” नामक संस्था के नाम पर बाजार से बड़ी रकम जुटाई।



रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

