Rashtra Bharat Logo

बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले बड़ा ऐलान, राशन की इन 3 चीजों पर मिलेगी 50 प्रतिशत छूट

बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले बड़ा ऐलान, राशन की इन 3 चीजों पर मिलेगी 50 प्रतिशत छूट
West Bengal Ration Festival Package: पूजा के मौके पर राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत मिलेगी। आटा 19 रुपये और चीनी 30 रुपये किलो की दर से मिलने के साथ सूजी पर भी सब्सिडी दी जाएगी। (Image : AI)

पूजा के मौके पर राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत मिलेगी। आटा 19 रुपये और चीनी 30 रुपये किलो की दर से मिलने के साथ सूजी पर भी सब्सिडी दी जाएगी।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

करीब 2 करोड़ परिवारों को मिलेगा पूजा स्पेशल पैकेज

दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने राशन कार्डधारकों के लिए विशेष फेस्टिव पैकेज की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को नवान्न में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पूजा के सप्ताह में राशन दुकानों से आटा, चीनी और सूजी बाजार कीमत से 50 प्रतिशत कम दाम पर दी जाएगी। इस योजना से राज्य के करीब 2 करोड़ परिवारों के लगभग 8 करोड़ लोगों को लाभ मिलने का दावा किया गया है। इसके लिए खाद्य विभाग को अतिरिक्त 150 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

19 रुपये किलो मिलेगा आटा, चीनी की कीमत 30 रुपये

सरकार की घोषणा के अनुसार एक किलो आटे की कीमत अगर 38 रुपये है तो राशन दुकान पर यह 19 रुपये में मिलेगा। इसी तरह 60 रुपये किलो की दर वाले चीनी के लिए ग्राहकों को 30 रुपये देने होंगे। दोनों वस्तुओं पर बाकी राशि सब्सिडी के रूप में राज्य सरकार वहन करेगी। सूजी भी इस फेस्टिव पैकेज में शामिल है। मुख्यमंत्री के अनुसार सूजी 500 ग्राम के पैकेट में देने की तैयारी है लेकिन इसकी अंतिम कीमत अभी तय नहीं हुई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है और पूजा सप्ताह में वितरण शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

राशन कार्डधारकों को मिलेगा विशेष पैकेज

खाद्य विभाग की घोषणा के मुताबिक इस साल पूजा के विशेष पैकेज का दायरा पहले की तुलना में बढ़ाया गया है। करीब 2.12 करोड़ परिवारों को इसके दायरे में लाने की बात कही गई है। पैकेज के तहत प्रति परिवार चीनी और आटे की एक-एक किलो मात्रा तथा सूजी देने की योजना है। आटा और चीनी की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी गई है। वहीं सूजी की आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। पश्चिम बंगाल सरकार के आधिकारिक आपूर्ति निगम ने भी पूजा फेस्टिव पैकेज के लिए सूजी की खरीद का ई-टेंडर जारी किया है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।