Rashtra Bharat Logo

महासप्तमी से पहले उठा लें राशन, अक्टूबर में 12 दिन बंद रहेंगी दुकानें

महासप्तमी से पहले उठा लें राशन, अक्टूबर में 12 दिन बंद रहेंगी दुकानें
West Bengal Ration Service October: अक्टूबर में त्योहारों की छुट्टियों के कारण 12 दिन बंद रहेंगी राशन दुकानें। दुर्गा पूजा पर मिलेगा रियायती खाद्य पैकेज जानें पूरी जानकारी।(Image : AI)

अक्टूबर में त्योहारों की छुट्टियों के कारण 12 दिन बंद रहेंगी राशन दुकानें। दुर्गा पूजा पर मिलेगा रियायती खाद्य पैकेज जानें पूरी जानकारी।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

अक्टूबर में राशन लेने से पहले जान लें ये तारीखें

पश्चिम बंगाल में अक्टूबर त्योहारों से भरा महीना है। लगातार छुट्टियों के कारण इस महीने राशन दुकानों से ग्राहकों को कुल 12 दिनों तक खाद्य सामग्री नहीं मिल सकेगी। ऑनलाइन राशन प्रबंधन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए हर महीने की पहली और आखिरी तारीख को राशन वितरण बंद रहता है। इसके अलावा त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण भी राशन दुकानों पर सेवा प्रभावित होगी। ऐसे में पश्चिम बंगाल में अक्टूबर महीने में राशन वितरण 3 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके बाद महालया, दुर्गा पूजा की महासप्तमी से विजयादशमी तक की छुट्टियों और लक्ष्मी पूजा के कारण कई दिनों तक राशन दुकानों पर वितरण बंद रहेगा।

18 अक्टूबर से पहले उठा लें राशन: फेडरेशन

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के महासचिव विश्वंभर बसु ने बताया कि 18 अक्टूबर महासप्तमी से पहले ग्राहक अगर अपने मासिक कोटे की खाद्य सामग्री ले लें तो सबसे अच्छा रहेगा। तकनीकी समस्याओं के कारण हर महीने राशन वितरण में तरह-तरह की दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा इस महीने कई छुट्टियां भी हैं इसलिए देर न करते हुए राशन उठा लेना बेहतर होगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार के कार्यालयों में पूजा की छुट्टी 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक रहेगी। इस अवधि में जिन दिनों को एनआई एक्ट के तहत छुट्टी घोषित की गई है उन दिनों राशन की दुकानें बंद रहेंगी।

दुर्गा पूजा पर मिलेगा विशेष रियायती खाद्य पैकेज

पश्चिम बंगाल सरकार ने दुर्गा पूजा त्योहार के अवसर पर राज्य के सभी श्रेणियों के राशन कार्डधारकों को रियायती दरों पर विशेष खाद्य पैकेज देने का फैसला लिया है। खाद्य विभाग के अनुसार इस योजना के तहत हर परिवार को एक बार में एक किलो चीनी, एक किलो मैदा और 250 ग्राम सूजी दी जाएगी। इन खाद्य सामग्रियों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जाएगा हालांकि इनकी अंतिम बिक्री मूल्य की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी। विभाग ने सभी सामग्रियों को 14 अक्टूबर तक राशन दुकानों में पहुंचाने का निर्देश दिया है। इस फैसले से राज्य के करीब 2.02 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।