Rashtra Bharat Logo

दुर्गा पूजा से पहले शनि-रविवार को मेट्रो के सभी रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त सेवाएं

दुर्गा पूजा से पहले शनि-रविवार को मेट्रो के सभी रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त सेवाएं
Kolkata Metro extra services Durga Puja: दुर्गा पूजा खरीदारी की भीड़ को देखते हुए कोलकाता मेट्रो ने 3, 4, 10 और 11 अक्टूबर को सभी रूटों पर चलाईं अतिरिक्त सेवाएं जानें पूरा शेड्यूल।(File Photo)

दुर्गा पूजा खरीदारी की भीड़ को देखते हुए कोलकाता मेट्रो ने 3, 4, 10 और 11 अक्टूबर को सभी रूटों पर चलाईं अतिरिक्त सेवाएं, जानें पूरा शेड्यूल।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

वीकेंड पर अतिरिक्त मेट्रो सेवाओं से यात्रियों को राहत

दुर्गा पूजा से पहले खरीदारी के लिए बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए कोलकाता मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त सेवाएं चलाने का फैसला किया है। मेट्रो की ये विशेष सेवाएं आगामी 3, 4, 10 और 11 अक्टूबर को शनिवार और रविवार के दिन उपलब्ध रहेंगी। इन चार दिनों में शहर के तीन प्रमुख मेट्रो रूटों पर सामान्य दिनों की तुलना में अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसका उद्देश्य दुर्गा पूजा की खरीदारी के दौरान मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को संभालना और लोगों को सुगम यात्रा की सुविधा देना है।

शनिवार को बढ़ेंगी सेवाएं

शनिवार 3 और 10 अक्टूबर को ब्लू लाइन पर शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर के बीच पूरे दिन 20 अतिरिक्त मेट्रो चलेंगी। इस रूट पर सेवाओं की संख्या 252 से बढ़कर 272 हो जाएगी। ग्रीन लाइन पर भी मेट्रो की संख्या 212 से बढ़ाकर 236 की जाएगी। वहीं, नोआपाड़ा-जय हिंद एयरपोर्ट रूट पर शनिवार को 120 सेवाएं चलेंगी, जबकि सामान्य शनिवार को यहां 92 सेवाएं उपलब्ध रहती हैं।

रविवार को भी मिलेगी राहत

रविवार, 4 और 11 अक्टूबर को ब्लू लाइन पर सेवाएं 152 से बढ़कर 188 हो जाएंगी। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में रविवार को 125 मेट्रो चलेंगी, जबकि सामान्य रविवार को यह संख्या 111 रहती है। एयरपोर्ट रूट पर 78 सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही जय हिंद विमानबंदर से दक्षिणेश्वर के बीच दो सीधी मेट्रो भी मिलेंगी। सभी रूटों पर पहली और आखिरी मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

गांधी जयंती पर रहेंगी कम सेवाएं

इधर, गांधी जयंती पर शुक्रवार को मेट्रो सेवाओं की संख्या कम रहेगी। ब्लू लाइन पर 216 और ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में 212 सेवाएं चलेंगी। नोआपाड़ा-एयरपोर्ट रूट पर 110 सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।