Rashtra Bharat Logo

बंगाल में दमकल विभाग में 1400 नए पदों पर होगी भर्ती, एक साल के भीतर 2500 और नौकरियां देने का ऐलान

बंगाल में दमकल विभाग में 1400 नए पदों पर होगी भर्ती, एक साल के भीतर 2500 और नौकरियां देने का ऐलान
West Bengal fire department recruitment: दमकल विभाग में 1400 पदों पर नई भर्तियों और एक साल में 2500 सरकारी नौकरियों का ऐलान। पढ़ें पूरी खबर। (File Photo)

दमकल विभाग में 1400 पदों पर नई भर्तियों और एक साल में 2500 सरकारी नौकरियों का ऐलान। पढ़ें पूरी खबर।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

दमकल विभाग में बंपर भर्तियां

पश्चिम बंगाल के दमकल विभाग को और अधिक मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने एक बड़ा ऐलान किया है। दमकल विभाग के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने नई नियुक्तियों को लेकर बड़ी घोषणा की है। राज्य में पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड के माध्यम से कुल 1400 पदों को भरने का आश्वासन दिया गया है।

किन पदों पर होगी भर्तियां

दमकल विभाग में होने वाली इन नई नियुक्तियों के तहत अलग-अलग पदों को भरा जाएगा। जिसका विवरण इस प्रकार है।

  • 1000 पद फायर ऑपरेटर के लिए होंगे।

  • 325 पद फायर इंजन ऑपरेटर कम ड्राइवर के होंगे।

  • 75 पद सब ऑफिसर के लिए तय किए गए हैं।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि आगामी एक साल के भीतर करीब 2500 नए स्थायी पद सृजित किए जाएंगे और उन पर नियुक्तियां की जाएंगी।

पिछली सरकार और अनुबंध आधारित कर्मियों पर बयान

पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने दमकल कर्मियों को कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया था। इस तरह के संवेदनशील विभाग में इस प्रकार से नियुक्तियां नहीं की जा सकतीं क्योंकि इस संस्थान में काम करने के लिए कम से कम 6 महीने की कड़ी ट्रेनिंग की जरूरत होती है। उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकार ने 6 से 7 हजार लड़कों को नियुक्त किया था उन्हें कम वेतन मिलता है। भविष्य में मौका मिलने पर उनके वेतन बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।

वीरता और आधुनिक उपकरणों की सौगात

कार्यक्रम के दौरान तारापीठ में 30 लोगों और न्यू मार्केट में 80 लोगों की जान बचाने वाले दमकल कर्मियों के साहसिक कार्यों को याद किया गया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इन जांबाज दमकल कर्मियों को ‘जीवन रक्षा मेडल’ से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विभाग को अत्याधुनिक बनाने के लिए 198 मिड साइज वाटर टेंडर, 25 मल्टी पर्पस फायर टेंडर और 3 आर्टिकुलेटिंग वाटर टॉवर जैसे आधुनिक अग्निशमन और बचाव उपकरणों का भी उद्घाटन किया गया।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।