Rashtra Bharat Logo

बेलघड़िया एक्सप्रेसवे में डंपिंग ग्राउंड पर कब्जे की कोशिश, मारपीट में 4 कर्मचारी घायल

बेलघड़िया एक्सप्रेसवे में डंपिंग ग्राउंड पर कब्जे की कोशिश, मारपीट में 4 कर्मचारी घायल
Belghoria dumping ground attack workers injured: बेलघड़िया एक्सप्रेसवे के पास डंपिंग ग्राउंड पर कब्जे की कोशिश के दौरान 4 कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद 5 नगरपालिकाओं का कचरा उठाव ठप हो गया। जानें पूरा मामला।

बेलघड़िया एक्सप्रेसवे के पास डंपिंग ग्राउंड पर कब्जे की कोशिश के दौरान 4 कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद 5 नगरपालिकाओं का कचरा उठाव ठप हो गया। जानें पूरा मामला।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

बेलघड़िया डंपिंग ग्राउंड विवाद

कोलकाता के बेलघड़िया एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित डंपिंग ग्राउंड पर कब्जा करने को लेकर दमदम इलाके के कुछ बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। इस घटना में कचरा प्रबंधन कंपनी के चार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस डंपिंग ग्राउंड में दमदम, उत्तर दमदम और दक्षिण दमदम समेत कुल पांच नगर पालिकाओं का कचरा फेंका जाता है।

डंपिंग ग्राउंड पर कब्जे की कोशिश और मारपीट

रविवार रात करीब 40 से अधिक उपद्रवी युवक बेलघड़िया एक्सप्रेसवे के पास प्रमोद नगर में स्थित डंपिंग ग्राउंड में जबरन घुस आए। वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों को हटाकर उन्होंने खुद ही मैदान पर कब्जा जमाने की कोशिश की। जब वहां पहले से वेस्ट मैनेजमेंट का काम संभाल रही ‘ईस्टर्न ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रतिनिधियों ने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया और बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में चार कर्मचारी घायल हो गए।

 प्रबंधन का कड़ा रुख

घटना के बाद प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि जब तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं करती तब तक वहां किसी भी नगर पालिका का कचरा नहीं लिया जाएगा। हालांकि दक्षिण दमदम नगरपालिका के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह कचरा उतरवाने की वैकल्पिक व्यवस्था की है।

मामले पर तेज हुई राजनीतिक बयानबाजी

इस पूरे मामले पर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। भाजपा नेता टिंगा दास ने प्रशासन से तुरंत सख्त कदम उठाने की मांग की है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस नेता सौरव प्रिय दत्त ने इस घटना की निंदा करते हुए इसके पीछे सिंडिकेट और रंगदारी (तोलाबाजी) का खेल होने की आशंका जताई है और स्थानीय विधायक से हस्तक्षेप की अपील की है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

एडिट: शिंकी सिंह

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।