NEET Protest Violence: नीट प्रदर्शन में पत्रकारों पर हमले से भड़के शुभेंदु, बोले—’दोषियों पर लगेगा गुंडा एक्ट’

NEET Protest Violence: कोलकाता में पत्रकारों पर हमले के बाद मचा राजनीतिक बवाल। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आरोपियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि तीन पीढ़ियां याद रखेंगी ये सजा।
Share:
विषयसूची
नीट प्रदर्शन में हिंसा: क्या बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, जानें पूरा बयान
NEET Protest Violence: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ निकाले गए मार्च के दौरान पत्रकारों पर हुए हमलों की शनिवार को कड़ी निंदा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि हाल में पारित गुंडा अधिनियम के तहत उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पत्रकारों पर हमला: 70 बाहरी लोगों की हुई पहचान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी छात्र संगठनों ने शुक्रवार को कोलकाता में विरोध मार्च निकाला था, जिस दौरान पत्रकारों और फोटो पत्रकारों पर हमला हुआ। मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में बयान देते हुए बताया कि वहां मौजूद करीब 70 ऐसे लोगों की पहचान की गई है जिनका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था।उन्होंने कहा, “मैं पत्रकार मित्रों पर हुए हमले की पूरी विधानसभा की ओर से निंदा करता हूं। शुभेंदु ने बताया कि उपद्रवियों ने पहले जूते और पानी की बोतलें फेंकीं और जब पुलिस उनके जाल में नहीं फंसी तो उन्होंने पत्रकारों को निशाना बनाया।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

