Nagpur News: लूटपाट के दौरान युवक की हत्या, सात आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार, मानकापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Nagpur Loot Murder Case Seven Accused Arrested: नागपुर में लूटपाट के दौरान मोहम्मद काशिफ की हत्या के मामले में मानकापुर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना 19 जुलाई को गोरेवाड़ा–पिटेजरी रोड पर हुई थी। जांच में एक अन्य लूट की वारदात का भी खुलासा हुआ। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है और मामले की जांच जारी है।
विषयसूची
नागपुर में लूट के दौरान हुई हत्या का मामला सुलझा
Nagpur Loot Murder Case Seven Accused Arrested: नागपुर में लूटपाट के दौरान एक युवक की हत्या के मामले का मानकापुर पुलिस ने कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
19 जुलाई 2026 की सुबह गोरेवाड़ा-पिटेजरी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास मोहम्मद काशिफ मोहम्मद रफीक भाई (35) अपने काम से जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल काशिफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपी उनका मोबाइल फोन और करीब ₹3,000 नकद लूटकर फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल के निर्देश पर मानकापुर पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और मुखबिरों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कुछ ही घंटों में सात आरोपियों को पकड़ा
जांच में यह भी सामने आया कि यही आरोपी इससे पहले राहगीर निखिल मोरेश्वर चौधरी से ₹2,000 लूट चुके थे। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपियों ने शहर में और कितनी वारदातें की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में यश उर्फ गणपत कमलाकर गावंडे (22), नवीन सुगन उडके (28), समीर उर्फ पाजी संतोष उडके (21), राहुल उर्फ राज राजेंद्र धमेंदे ठाकुर (26), संजय उर्फ निलेश दिनेश जोगी (30), रोहित विनोद जगताप (26) तथा एक 17 वर्षीय विधि-विवादित बालक शामिल हैं।
सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा चुका है। पुलिस आरोपियों से अन्य आपराधिक मामलों में भी पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

