Rashtra Bharat Logo

नागपुर में पंजाब नेशनल बैंक की इमारत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 3 मिनट में पाया गया काबू

नागपुर में पंजाब नेशनल बैंक की इमारत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 3 मिनट में पाया गया काबू
Punjab National Bank Building Fire Short Circuit Controlled In 3 Minutes: नागपुर में पंजाब नेशनल बैंक की इमारत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 3 मिनट में पाया गया काबू (Photo: RB / Jassi)

Punjab National Bank Building Fire Short Circuit Controlled In 3 Minutes: नागपुर के नारी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की इमारत में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड तीन मिनट में मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। समय पर कार्रवाई से बड़ा नुकसान और किसी भी तरह की जनहानि टल गई।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर समय रहते पाया गया काबू

Punjab National Bank Building Fire Short Circuit Controlled In 3 Minutes: नागपुर के नारी रोड स्थित टेका नाका क्षेत्र में सोमवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक की इमारत की ऊपरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई, जब ऊपरी कार्यालय में अचानक शॉर्ट सर्किट से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें फैलने लगीं। घटनास्थल पर मौजूद संवाददाता के अनुसार, बैंक कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए भवन की पूरी बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे आग को फैलने से रोकने में मदद मिली।

सूचना मिलते ही सुगत नगर अग्निशमन केंद्र से चालक श्री तायडे, अग्निशमन विमोचक श्री भडंग, श्री गजभिये और उनकी टीम मौके के लिए रवाना हुई। कॉल मिलने के करीब तीन मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

Punjab National Bank Building Fire Short Circuit Controlled In 3 Minutes: नागपुर में पंजाब नेशनल बैंक की इमारत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 3 मिनट में पाया गया काबू
Punjab National Bank Building Fire Short Circuit Controlled In 3 Minutes: नागपुर में पंजाब नेशनल बैंक की इमारत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 3 मिनट में पाया गया काबू (Photo: RB / Jassi)
Punjab National Bank Building Fire Short Circuit Controlled In 3 Minutes: नागपुर में पंजाब नेशनल बैंक की इमारत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 3 मिनट में पाया गया काबू
Punjab National Bank Building Fire Short Circuit Controlled In 3 Minutes: नागपुर में पंजाब नेशनल बैंक की इमारत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 3 मिनट में पाया गया काबू (Photo: RB / Jassi)

फायर ब्रिगेड की तेज कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

टीम ने स्थिति का आकलन कर आवश्यक उपकरणों की मदद से थोड़ी देर में ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। समय पर हुई कार्रवाई के चलते आग बैंक परिसर या आसपास की दुकानों-कार्यालयों तक नहीं फैल सकी।

प्रारंभिक जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। संबंधित विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। स्थानीय नागरिकों ने फायर ब्रिगेड की तत्परता की सराहना की और कहा कि थोड़ी देर होने पर घटना गंभीर हो सकती थी।

आग के सटीक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Punjab National Bank Building Fire Short Circuit Controlled In 3 Minutes: नागपुर में पंजाब नेशनल बैंक की इमारत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 3 मिनट में पाया गया काबू
Punjab National Bank Building Fire Short Circuit Controlled In 3 Minutes: नागपुर में पंजाब नेशनल बैंक की इमारत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 3 मिनट में पाया गया काबू (Photo: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।