जरूर पढ़ें

Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, जानिए अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, जानिए अपने शहर का ताजा रेट
Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, जानिए अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today: सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट से बाजार में हलचल तेज हो गई है। ग्राहकों को राहत मिली है, जबकि निवेशकों में चिंता बढ़ी है। अलग-अलग शहरों में भाव में फर्क देखने को मिल रहा है। जानिए आपके शहर में क्या है ताजा रेट और कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना।

Updated:

Gold Price Today: सोने के भाव में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है. कल सोमवार को बाजार खुलते ही सोने के दाम गिरे. वहीं आज भी कीमत में गिरावट दर्ज हुई है. इस गिरावट के बाद से बाजार में हलचल है. एक ओर जहां ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर निवेशकों को झटका लगा है.

सोने के ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 14 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,260 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,989 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,448 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि ये शुरुआती कीमत है और दिनभर में ये आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था. सप्ताह के शुरुआत में जहां सोने की कीमत में गिरावट आई थी तो वहीं अंत में बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. कुल मिलाकर पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोना 191 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ था. वहीं 22 कैरेट सोना 175 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ था.

वहीं इस सप्ताह के शुरुआत में भी गिरावट देखने को मिल रही है. कल 13 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत में 38 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत में 35 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 14 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,260 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,989 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,448 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹15,260 ₹13,989 ₹11,448
जयपुर ₹15,260 ₹13,989 ₹11,448
दिल्ली ₹15,260 ₹13,989 ₹11,448
पटना ₹15,250 ₹13,979 ₹11,438
मुंबई ₹15,245 ₹13,974 ₹11,433
अहमदाबाद ₹15,250 ₹13,979 ₹11,438
पुणे ₹15,245 ₹13,974 ₹11,433
कोलकाता ₹15,245 ₹13,974 ₹11,433
मेरठ ₹15,260 ₹13,989 ₹11,448
लुधियाना ₹15,260 ₹13,989 ₹11,448

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।