जरूर पढ़ें

दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार
दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार (Pic Credit- X @dhram00)

तिरुवनंतपुरम-हजरतन निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में रविवार तड़के भीषण आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बी-1 एसी कोच समेत कई डिब्बे आग की चपेट में आ गए। राहत की बात रही कि रेलवे स्टाफ और आरपीएफ की मदद से 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Updated:

Rajdhani Express Fire: आज रविवार तड़के दिल्ली की ओर जा रही तिरुवनंतपुरम-हजरतन निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गयी, जिससे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गयी. गहरी नींद में सफर कर रहे लोग उस समय घबरा गए, जब एसी कोच से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

यह घटना कोटा रेल मंडल क्षेत्र में मध्य प्रदेश के लूणी रिस्का और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच हुई। सुबह करीब 5:30 बजे ट्रेन संख्या 12431 के बी-1 एसी कोच से धुआं निकलता दिखा। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और बाद में थर्ड एसी तथा एसएलआर कोच भी इसकी चपेट में आ गए। दूर तक आसमान में उठता काला धुआं और आग की ऊंची लपटें आसपास के इलाकों में भी डर का माहौल पैदा कर रही थीं।

दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार
दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग

तुरंत रोका गया ट्रेन

ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने बताया कि पहले हल्की जलने की गंध आई, लेकिन कुछ ही देर में धुआं पूरे कोच में भरने लगा। कई यात्री घबराकर बच्चों को गोद में उठाकर बाहर की ओर भागने लगे। किसी ने चेन खींची तो किसी ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। स्थिति को गंभीर देखते हुए ट्रेन के गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी और ट्रेन को रोका गया।

दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार
दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग

 बी-1 कोच में थे करीब  68 यात्री

उस समय बी-1 कोच में करीब 68 यात्री मौजूद थे। आरपीएफ जवानों, रेलवे कर्मचारियों और स्टाफ ने तेजी दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। करीब 15 मिनट के भीतर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेलवे ने एहतियात के तौर पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी, ताकि आग और न फैले। बाद में प्रभावित कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया।

दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग,
दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग

कई ट्रेनें हुई प्रभावित

घटना के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की तथा अतिरिक्त कोच जोड़कर आगे की यात्रा कराने का फैसला लिया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।