हावड़ा: हावड़ा स्टेशन परिसर में वर्षों से जमे अवैध कब्जे हटाने के लिए रेल प्रशासन ने आज बड़ा कदम उठाया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सुबह से ही स्टेशन और उससे सटे इलाके में मेगा अभियान चलाया।
Howrah:
RPF launches massive anti-encroachment drive at Howrah Station, demolishing illegal stalls blocking entry roads. Bulldozers deployed; passengers welcome the action. pic.twitter.com/jOD1r8TpeL
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) May 18, 2026
स्टेशन परिसर के मुख्य प्रवेश मार्गों पर डाला, ठेलागाड़ी और गुमटियों के जरिए लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था, जिससे लाखों यात्रियों को रोज भारी परेशानी उठानी पड़ती थी।

अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन ने माइकिंग कर स्पष्ट संदेश दिया — “जो यात्री हैं स्टेशन जाएं, जो बस पकड़नी है बस पकड़ें। यहाँ कोई नाटक नहीं हो रहा। प्रशासन को अपना काम करने दें।”
माइकिंग समाप्त होते ही बुलडोजर उतारा गया और एक के बाद एक अवैध गुमटियां और दुकानें ध्वस्त कर दी गईं।

प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई का आम नागरिकों और यात्रियों ने खुलकर स्वागत किया है।
हावड़ा स्टेशन देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है — यह अभियान यात्री सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।