Rashtra Bharat Logo

Bengal Election Violence 2026: हावड़ा में मोहनबागान क्लब सचिव व तृणमूल पूर्व काउंसलर श्यामल मित्र पर बर्बर हमला, वीडियो वायरल

Bengal Election Violence 2026: हावड़ा में मोहनबागान क्लब सचिव व तृणमूल पूर्व काउंसलर श्यामल मित्र पर बर्बर हमला, वीडियो वायरल
(Photo: RB / Ekbal)

Mohun Bagan Club secretary Shyamal Mitra brutally attacked: हावड़ा में तृणमूल नेता श्यामल मित्र पर हुए कथित बर्बर हमले का वीडियो सामने आने से सनसनी फैल गई है। भीड़ द्वारा मारपीट के दृश्य वायरल होने के बाद तनाव बढ़ गया है। TMC ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, जबकि पुलिस वीडियो के आधार पर जांच तेज कर चुकी है।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

विषयसूची

Bengal Election Violence 2026 | हावड़ा: एक चौंकाने वाली घटना में मोहनबागान क्लब के सचिव, हावड़ा के वार्ड 26 के पूर्व काउंसलर और तृणमूल कांग्रेस नेता श्यामल मित्र पर बर्बर हमला किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया।

Bengal Election Violence 2026:

Shyamal Mitra TMC: वायरल वीडियो में कई लोग श्यामल मित्र को घेरकर उनके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि हमले का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Shyamal Mitra TMC ex-councillor Mohun Bagan attacked Howrah viral video 2026: हावड़ा में मोहनबागान क्लब सचिव व तृणमूल पूर्व काउंसलर श्यामल मित्र पर बर्बर हमला, वीडियो वायरल | Bengal election violence
(Photo: RB / Ekbal)

तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना की तीखी निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कानून हाथ में लेना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

मतगणना से ठीक पहले हुई इस घटना ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

Shyamal Mitra TMC ex-councillor Mohun Bagan attacked Howrah viral video 2026: हावड़ा में मोहनबागान क्लब सचिव व तृणमूल पूर्व काउंसलर श्यामल मित्र पर बर्बर हमला, वीडियो वायरल | Bengal election violence
(Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: Ekbal, हावड़ा


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।