शिलिगुड़ी में टोल न देकर भाग रही गाड़ी से लटक गया कर्मचारी, युवक की सतर्कता से बची जान

Siliguri Toll Worker Dragged 12km car rescued: शिलिगुड़ी के घोषपुकुर टोल प्लाजा पर टोल शुल्क दिए बिना भाग रही असम नंबर की एक गाड़ी के साथ एक टोलकर्मी करीब 12 किलोमीटर तक लटका रहा। इस्लामपुर के मोहम्मद बाबलू ने घटना देखकर वाहन का पीछा किया और उसे रुकवाकर कर्मचारी को बचाया। पुलिस ने चालक समेत अन्य लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विषयसूची
टोलकर्मी की जान बचाने में युवक ने दिखाई बहादुरी
Siliguri Toll Worker Dragged 12km car rescued: शिलीगुड़ी। घोषपुकुर टोल प्लाजा पर टोल चुकाए बिना भागते समय असम नंबर की एक गाड़ी टोलकर्मी को अपने साथ लटकाकर करीब 12 किलोमीटर तक घसीटती ले गई। शुक्रवार रात की इस दिल दहला देने वाली घटना में स्थानीय युवक की सूझबूझ और साहस ने टोलकर्मी की जान बचाई।
इस्लामपुर निवासी मोहम्मद बाबलू उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में एक मरीज को ले जाते वक्त यह घटना देखी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने बिना एक पल गंवाए उस गाड़ी का पीछा किया और करीब 12 किलोमीटर बाद उसे रोकने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद टोलकर्मी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।


पुलिस ने चालक और अन्य यात्रियों से शुरू की पूछताछ
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी के चालक समेत अन्य सवारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों ने मोहम्मद बाबलू की साहसिकता और त्वरित निर्णय की जमकर सराहना की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

