Rashtra Bharat Logo

Jharkhand Weather Update: रांची समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, 22 जून तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Update: रांची समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, 22 जून तक बिगड़ा रहेगा मौसम
Jharkhand Weather Update: रांची समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, 22 जून तक बिगड़ा रहेगा मौसम

झारखंड में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ मौसम विभाग ने रांची समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 और 22 जून को तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और वज्रपात से बचाव की सलाह दी है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।

आज और कल इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह समेत कोल्हान और संताल परगना के अधिकांश जिलों में 21 और 22 जून को आंधी-पानी की गतिविधियां तेज रह सकती हैं। कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं बादलों की मौजूदगी के कारण लोगों को उमस और गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

इन इलाकों में बारिश की संभावना बेहद कम

हालांकि राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मौसम का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिलेगा। पलामू समेत पश्चिमी झारखंड के कई जिलों में केवल हल्के बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। यहां भारी बारिश की आशंका फिलहाल नहीं जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 22 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद 23 जून से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल सकता है। बादलों के छंटने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि इसी दौरान मानसून के राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की भी उम्मीद है।

 मानसून की दस्तक

मौसम वैज्ञानिक के.के. मंडल ने बताया कि अगले दो दिनों तक रांची, संताल परगना और कोल्हान क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं 23 जून तक झारखंड के अन्य क्षेत्रों में भी मानसून की दस्तक की संभावना है। इस दौरान घने बादल, बारिश और वज्रपात की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।