Purba Bardhaman News: हमीम मंडल की साथी अर्पिता सरकार झारखंड के साहेबगंज से गिरफ्तार, आज बर्धमान लाई जाएगी

Bengal STF Hamim Mondal Girlfriend Arpita Sarkar Arrested Jharkhand: बंगाल एसटीएफ ने हमीम मंडल की साथी अर्पिता सरकार को झारखंड के साहेबगंज से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का कहना है कि वह इस मॉड्यूल का हिस्सा थी। आज उसे बर्धमान पुलिस स्टेशन लाया जाएगा। पुलिस अदालत से उसकी पूरी हिरासत की मांग करेगी ताकि मामले में आगे की पूछताछ की जा सके।
विषयसूची
एसटीएफ की कार्रवाई में अर्पिता सरकार गिरफ्तार
Bengal STF Hamim Mondal Girlfriend Arpita Sarkar Arrested Jharkhand: पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने हमीम मंडल की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से गिरफ्तार किया है। टीम उसे आज पूर्व बर्धमान के बर्धमान पुलिस स्टेशन लेकर आएगी, जहां पुलिस उसकी पूरी हिरासत (फुल कस्टडी) की मांग करेगी।
जानकारी के अनुसार, अर्पिता सरकार को इस मामले में सक्रिय मॉड्यूल का हिस्सा बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाने की तैयारी कर रही हैं।

बर्धमान में होगी पूछताछ, पुलिस मांगेगी हिरासत
जांच एजेंसी के अनुसार, अर्पिता सरकार भी इस पूरे मॉड्यूल का हिस्सा थीं। फिलहाल एसटीएफ अर्पिता सरकार को बर्धमान पुलिस स्टेशन लाने की प्रक्रिया में है। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

