North 24 Parganas News: बरानगर में लोरी की टक्कर से दो स्कूली बच्चों की मौत, पिता घायल, इलाके में बढ़ा तनाव

Baranagar BT Road Lorry Accident Two School Students Death: पश्चिम बंगाल के बरानगर में बीटी रोड पर एक लोरी की टक्कर से पांच और सात साल के दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई। स्कूटी चला रहे उनके पिता घायल हुए। हादसे के बाद इलाके में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे रखे पत्थरों को दुर्घटना का कारण बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विषयसूची
बीटी रोड पर दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में बढ़ा तनाव
Baranagar BT Road Lorry Accident Two School Students Death: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बरानगर के बीटी रोड पर मल्लिक कॉलोनी के पास एक लॉरी की टक्कर से स्कूटी सवार दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बच्चे स्कूटी से छिटककर सड़क पर गिर पड़े।
मृत छात्रों की उम्र पांच और सात वर्ष बताई गई है। दोनों बरानगर स्थित डनलप खालसा स्कूल में पढ़ते थे। स्कूटी चला रहे बच्चों के पिता भी इस हादसे में घायल हुए हैं।
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। मौके पर बरानगर थाने की भारी पुलिस बल तैनात की गई ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।



दो स्कूली बच्चों की मौत के बाद लोगों ने सड़क सुरक्षा पर उठाए सवाल
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दुर्घटना की एक बड़ी वजह सड़क किनारे प्रमोटरों के मजदूरों द्वारा रखा गया पत्थर बताया जा रहा है, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
रिपोर्टर मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पर अपडेट दिया जाएगा।



रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

