Kolkata News: रात 9 बजे के बाद यात्रियों ने ऑटो चालकों पर मनमानी और अधिक किराया लेने का लगाया आरोप

Behala auto drivers overcharging after 9 PM passenger complaint: कोलकाता के बेहाला इलाके में रात 9 बजे के बाद ऑटो चालकों पर तय रूट का पालन नहीं करने और अधिक किराया लेने के आरोप लगे हैं। यात्रियों का कहना है कि कई ऑटो चालक चौरास्ता तक ही जाते हैं और वहीं से नए यात्री बैठाते हैं। इससे आम लोगों को रोजाना सफर में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विषयसूची
रात के बाद ऑटो सेवा को लेकर बढ़ी शिकायतें
Behala auto drivers overcharging after 9 PM passenger complaint: कोलकाता के बेहला इलाके में रात 9 बजे के बाद ऑटो चालकों की मनमानी से आम यात्री परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इलाके में चलने वाले ज्यादातर ऑटो पर “ठाकुरपुकुर-तारातला” रूट लिखा होता है, लेकिन रात के समय कोई भी चालक चौरास्ता से आगे जाने को तैयार नहीं होता।
यात्रियों के मुताबिक, चालक जानबूझकर चौरास्ता पर ही सवारी उतारकर वहीं से नए यात्री बिठाना पसंद करते हैं, ताकि कम दूरी में ज्यादा फेरे लगाकर मुनाफा कमाया जा सके। इसके अलावा कई ऑटो चालक तय किराए से अधिक रकम भी वसूल रहे हैं।


अधिक किराया और बीच रास्ते में यात्रियों को उतारने का आरोप
रात के समय वैकल्पिक साधन सीमित होने के कारण यात्रियों के पास मजबूरी में मनमाना किराया चुकाने या पैदल जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।
फिलहाल इस मामले में प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि रात की समय-सारिणी में ऑटो चालकों पर निगरानी बढ़ाई जाए।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

