Rashtra Bharat Logo

Jharkhand News

झारखंड: रांची की बेटी डॉ. मेघा रानी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 120 मिनट में लिखे 120 पन्ने

झारखंड: रांची की बेटी डॉ. मेघा रानी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 120 मिनट में लिखे 120 पन्ने

Megha Rani World Record: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली हिंदी लेखिका डॉ. मेघा रानी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सिर्फ 120 मिनट में 120 हस्तलिखित पन्ने लिखकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। खास बात यह है कि उन्होंने इन सभी पन्नों में झारखंड के इतिहास, संस्कृति और परंपरा के बारे में लिखा है। रांची की बेटी डॉ. मेघा रानी ने अपनी लेखनी से झारखंड का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने बिना रुके लगातार दो घंटे तक लिखते हुए 120 मिनट में 120 पन्ने पूरे किए। इस शानदार उपलब्धि के बाद वह दुनिया की

Updated:
झारखंड: प्रेमी संग मिलकर पति की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर जंगल में जलाया शव, ऐसे खुला सनसनीखेज मर्डर केस

झारखंड: प्रेमी संग मिलकर पति की बेरहमी से हत्या, सिर काटकर जंगल में जलाया शव, ऐसे खुला सनसनीखेज मर्डर केस

Jharkhand Crime News: झारखंड की राजधानी रांची के बुंडू से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर पहले युवक की हत्या की, फिर पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काट दिया और शव को जंगल में पेट्रोल डालकर जला दिया। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। अधजले शव से शुरू हुई जांच यह मामला 19 जून का है, जब बुंडू थाना क्षेत्र के सुमानडीह गांव के पास महादेवटांड़

Updated:
झारखंड में आज से शुरू हुआ SIR अभियान, घर-घर पहुंचेंगे BLO; जानें पूरी प्रक्रिया

झारखंड में आज से शुरू हुआ SIR अभियान, घर-घर पहुंचेंगे BLO; जानें पूरी प्रक्रिया

SIR in Jharkhand: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की शुरुआत आज यानि 30 जून से हो गई है। इस अभियान के तहत 30 जून से 29 जुलाई तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्याप न करेंगे और उनकी पिछली विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची से मैपिंग सुनिश्चित करेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। बीएलओ प्रत्येक मतदाता को

Updated:
रांची: रिम्स पहुंचीं CID की दो विशेष टीम, नामांकन और टेंडर गड़बड़ी की जांच तेज

रांची: रिम्स पहुंचीं CID की दो विशेष टीम, नामांकन और टेंडर गड़बड़ी की जांच तेज, खंगाले जा रहे दस्तावेज

RIMS Ranchi News: रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में नामांकन और टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच अब तेज हो गई है। इसी बीच आज बुधवार सुबह अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की दो विशेष जांच टीमें रिम्स पहुंचीं और विभिन्न विभागों में जांच शुरू कर दी। एडीजी CID के निर्देश पर गठित इन टीमों ने डीन कार्यालय, डेटा सेंटर और अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं में पहुंचकर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू की है। क्या है पूरा मामला ? सूत्रों के अनुसार, रिम्स में पिछले शैक्षणिक सत्र के दौरान हुए नामांकन को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। आरोप है

Updated:
रांची: JSCA स्टेडियम में फाइनल मैच के दौरान मची भगदड़, कई घायल

रांची: JSCA स्टेडियम में फाइनल मैच के दौरान मची भगदड़, कई घायल; पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

JSCA Stadium Ranchi: रांची के धुर्वा स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान कल मंगलवार की रात भारी अव्यवस्था देखने को मिली। दर्शकों की उम्मीद से कहीं अधिक भीड़ पहुंचने के कारण स्टेडियम के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में दो महिलाओं समेत करीब आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया

Updated:
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन करेंगी सम्मान ग्रहण

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन करेंगी सम्मान ग्रहण; जानिए गुरु जी की संघर्ष गाथा

Shibu Soren: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज 23 जून को मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में यह सम्मान उनकी पत्नी रूपी सोरेन ग्रहण करेंगी। इस दौरान उनकी बहू और झारखंड सरकार में मंत्री कल्पना सोरेन भी उनके साथ मौजूद रहेंगी। दोनों सोमवार को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गईं। इससे पहले चर्चा थी कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता की ओर से यह सम्मान ग्रहण करेंगे। हालांकि, झामुमो

Updated:
Jharkhand Weather Update: रांची समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, 22 जून तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Update: रांची समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट, 22 जून तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। आज और कल इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह समेत कोल्हान और संताल परगना के अधिकांश जिलों में 21 और 22 जून को आंधी-पानी की गतिविधियां तेज

Updated:
Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: दो सीटों के लिए मतदान जारी, विधानसभा पहुंचे विधायक; उम्मीदवारों ने किया जीत का दावा

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: दो सीटों के लिए मतदान जारी, विधानसभा पहुंचे विधायक; उम्मीदवारों ने किया जीत का दावा

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया है। राज्यसभा चुनाव को लेकर विधानसभा परिसर में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। दो सीटों के लिए कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैजनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी शामिल हैं। मतदान शुरू होते ही विभिन्न दलों के विधायक विधानसभा पहुंचने लगे। कांग्रेस विधायक बस से विधानसभा पहुंचे, जबकि एनडीए के विधायक भी निर्धारित समय पर मतदान के लिए पहुंचे। राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी-अपनी जीत का

Updated:
रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध

रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध; जांच में जुटी पुलिस

Ranchi RSS Office Petrol Bomb Attack: झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय को निशाना बनाते हुए पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार देर रात करीब 12:36 बजे की बताई जा रही है। हालांकि हमले में किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस सतर्क हो गई हैं। किसी बड़ी साजिश की तैयारी- बाबूलाल मरांडी घटना को लेकर झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि देर रात दो

Updated:
Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: दो सीटों के लिए मतदान जारी, विधानसभा पहुंचे विधायक; उम्मीदवारों ने किया जीत का दावा

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले NDA की बाड़ेबंदी, रेडिसन ब्लू में शिफ्ट किए गए सभी विधायक

Jharkhand Politics: झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव में किसी भी तरह की क्रॉस वोटिंग की आशंका से बचने और अपनी रणनीति को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपने सभी विधायकों को रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में ठहराया है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक एनडीए के विधायक इसी होटल में रहेंगे और यहीं से चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। रेडिसन ब्लू में जमा हुए सभी विधायक सूत्रों के अनुसार, गठबंधन नेतृत्व ने एनडीए के सभी विधायकों को निर्धारित समय तक होटल

Updated:
नीति आयोग की 11वीं बैठक शुरू, पीएम मोदी की अध्यक्षता में जुटे मुख्यमंत्री; झारखंड की ओर से मेट्रो परियोजना की मांग संभव

नीति आयोग की 11वीं बैठक शुरू, पीएम मोदी की अध्यक्षता में जुटे मुख्यमंत्री; झारखंड की ओर से मेट्रो परियोजना की मांग संभव

NITI Aayog Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज गुरुवार को नई दिल्ली में नीति आयोग (NITI Aayog) की शासी परिषद (गवर्निंग काउंसिल) की 11वीं बैठक शुरू हुई। इस अहम बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे और परिषद की कार्यवाही में शामिल हुए। देश को वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के लक्ष्य को लेकर आयोजित इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य और केंद्र सरकार को मिलकर करना

Updated:
परिमल नथवानी के नामांकन पर बवाल! विधानसभा के बाहर भिड़े कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नथवानी के नामांकन पर बवाल! विधानसभा के बाहर भिड़े कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता

Jharkhand Politics: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी के नामांकन पत्र को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच विवाद गहराता जा रहा है। नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) के दौरान कुछ कथित विसंगतियां सामने आने के बाद नथवानी के नामांकन को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। इसके बाद दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। बुधवार को झारखंड विधानसभा परिसर के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन

Updated:
आज से शुरू होगा झारखंड टी-20 लीग, दर्शकों की फ्री एंट्री, उद्घाटन समारोह में पहुंचेंगे धोनी और कनिका कपूर

आज से शुरू होगा झारखंड टी-20 लीग, दर्शकों की फ्री एंट्री, उद्घाटन समारोह में पहुंचेंगे धोनी और कनिका कपूर

Jharkhand T20 League 2026: झारखंड क्रिकेट के इतिहास में आज, 10 जून का दिन खास होने जा रहा है। पहली बार आईपीएल की तर्ज पर आयोजित की जा रही झारखंड टी-20 लीग 2026 का आगाज आज से जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में होगा। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।उद्घाटन समारोह को और भी खास बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के सबसे बड़े क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं उद्घाटन समारोह में कनिका कपूर के लाइव कॉन्सर्ट से माहौल

Updated:
Jharkhand News: जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका! ईडी कोर्ट ने खारिज की दोषमुक्ति याचिका

Jharkhand News: जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ा झटका! ईडी कोर्ट ने खारिज की दोषमुक्ति याचिका

CM Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा है। रांची स्थित ईडी की विशेष अदालत ने उनकी दोषमुक्ति (डिस्चार्ज) याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत के इस फैसले के बाद अब इस मामले में मुकदमे की आगे की प्रक्रिया जारी रहेगी। यह मामला रांची के बड़गई अंचल के शांति नगर क्षेत्र की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़ा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आरोप है कि इस जमीन के अधिग्रहण में अनियमितताएं हुईं और इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच की जा रही है।

Updated:
रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत; सांसद-विधायकों संग करेंगे मंथन

Nitin Nabin in Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रांची पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने कार्यक्रमों की शुरुआत की। झारखंड आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य

Updated:
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे हैं नितिन नवीन

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रहे हैं नितिन नवीन, 6 जून को पहुंचेंगे रांची

Nitin Nabin Jharkhand Visit: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 6 और 7 जून को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला झारखंड दौरा होगा, जिसे पार्टी संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वह प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक करेंगे। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात का कार्यक्रम तय किया गया है। आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के साथ उनकी विशेष बैठक भी प्रस्तावित है। तय होगी राजनीतिक रणनीति भाजपा फिलहाल झारखंड

Updated:
MMR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: उत्तर प्रदेश और झारखंड में बढ़ी मातृ मृत्यु दर

MMR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: उत्तर प्रदेश और झारखंड में बढ़ी मातृ मृत्यु दर; कई राज्यों में सुधार

MMR Report: भारत ने पिछले दो दशकों में मातृ मृत्यु दर (MMR) को कम करने में बड़ी सफलता हासिल की है, लेकिन अब यह प्रगति धीमी पड़ती नजर आ रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश मातृ मृत्यु दर को कम करने के वैश्विक लक्ष्य के काफी करीब पहुंच चुका है, लेकिन हाल के वर्षों में सुधार की गति लगभग थम गई है। इससे स्वास्थ्य विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं की चिंता बढ़ गई है। ताजा सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) बुलेटिन के मुताबिक, भारत का मातृ मृत्यु अनुपात 2021-23 में 88 था, जो 2022-24 में घटकर 87 हो गया है। यानी

Updated:
देश में अब भी नहीं रुका बाल विवाह, पश्चिम बंगाल और झारखंड सबसे आगे, देखिए पूरी रिपोर्ट

देश में अब भी नहीं रुका बाल विवाह, पश्चिम बंगाल और झारखंड सबसे आगे, देखिए पूरी रिपोर्ट

Child Marriage: देश में लड़कियों की पढ़ाई और कम उम्र में शादी रोकने को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई राज्यों में आज भी बाल विवाह की समस्या बनी हुई है। ‘सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम’ (SRS) 2024 की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल और झारखंड में सबसे ज्यादा बाल विवाह हो रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में लड़कियों की शादी 18 साल की कानूनी उम्र से पहले कर दी जा रही है। भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में महिलाओं की शादी की औसत

Updated:
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! अगले 4 दिन भारी आंधी-बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! अगले 4 दिन भारी आंधी-बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है तो कभी अचानक आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में यह बदलाव अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। मध्य प्रदेश और हिमालय की तरफ बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर साफ दिख रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि 17 मई तक राज्य में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। दिन के समय लोगों को गर्मी महसूस होगी, लेकिन

Updated:
झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: विमान में नहीं था ब्लैक बॉक्स, AAIB की रिपोर्ट में हुए कई बड़े खुलासे

झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: विमान में नहीं था ब्लैक बॉक्स, AAIB की रिपोर्ट में हुए कई बड़े खुलासे

Jharkhand Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा जिले में हुए दर्दनाक एयर एंबुलेंस हादसे को लेकर अब जांच की शुरुआती तस्वीर सामने आने लगी है। AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट ने इस हादसे से जुड़े कई सवालों को और गहरा कर दिया है। मालूम हो इस दुर्घटना में सात लोगों की जान गई थी, नमें एक मरीज, उसके दो अटेंडेंट और विमान में सवार अन्य सदस्य शामिल थे। विमान में नहीं था ब्लैक बॉक्स रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट सी90 विमान ब्लैक बॉक्स समेत कई अहम सुरक्षा उपकरणों से लैस नहीं था। सबसे चौंकाने वाली

Updated:
Giridih warehouse fire Kalibari Chowk: गिरिडीह के कालीबाड़ी चौक स्थित चारमंजिला मकान के छत के गोदाम में आग, दमकल ने एक घंटे में काबू पाया। शॉर्ट सर्किट की आशंका, कोई हताहत नहीं।

गिरिडीह के कालीबाड़ी चौक में चारमंजिला मकान के गोदाम में लगी आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू

गिरिडीह के कालिबाड़ी चौक में चार मंजिला मकान के गोदाम में आग Giridih warehouse fire Kalibari Chowk: झारखंड के गिरिडीह शहर के मध्य स्थित कालीबाड़ी चौक में बुधवार को एक चारमंजिला मकान के छत पर बने गोदाम में अचानक आग लग गई। गिरिडीह सिटी थाना क्षेत्र में स्थित इस मकान के मालिक पशुपतिनाथ तिबरेवाल हैं। आग की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मकान मालिक पशुपतिनाथ तिबरेवाल ने बताया कि उनका पूरा परिवार भूतल पर रहता है और नीचे दुकान भी है। चौथी मंजिल के गोदाम में घर और दुकान का पुराना सामान रखा हुआ था। पड़ोसियों

Updated:
Ramgarh road accident Jharkhand driver trapped cabin: झारखंड के रामगड़ में दो सड़क हादसों में दो चालक अपनी कैबिन में फंस गए - एक की मौत, दूसरा गंभीर। रांची-पटना हाइवे और कोरिया घाटी से ग्राउंड रिपोर्ट।

झारखंड के रामगड़ में दो अलग सड़क हादसे, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर – दोनों कैबिन में फंसे रहे

रामगढ़ में दो सड़क हादसे, एक चालक की मौत और दूसरा गंभीर Ramgarh road accident Jharkhand driver trapped cabin: झारखंड के रामगड़ जिले में शुक्रवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दिल दहला देने वाले दृश्य पैदा किए। दोनों हादसों में चालक अपनी-अपनी कैबिन में फंसे रहे और मदद के लिए चिल्लाते रहे – जब तक पुलिस पहुंची, बहुत देर हो चुकी थी। एक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पहला हादसा – रांची-पटना हाइवे, चुतू-पालू घाटी पहला हादसा रांची-पटना हाइवे की चुतू-पालू घाटी में हुआ। पत्थर

Updated:
Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: दो सीटों के लिए मतदान जारी, विधानसभा पहुंचे विधायक; उम्मीदवारों ने किया जीत का दावा

रामनवमी पर डीजे बैन को लेकर झारखंड विधानसभा में जोरदार हंगामा, भाजपा-जेएमएम आमने-सामने

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में आज बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. दरअसल रामनवमी पर डीजे बजाने पर रोक लगाने को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. भाजपा विधायकों ने सरकार को घेरते हुए विरोध जताया. सदन के बीच वेल में गए विधायक भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने सदन में सवाल उठाते हुए कहा कि अक्सर हिंदू पर्व-त्योहारों के दौरान ही डीजे बजाने पर रोक लगा दी जाती है, जबकि अन्य धर्मों के त्योहारों पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं लगाई जाती. इसी मुद्दे को लेकर भाजपा के विधायकों ने

Updated:
Ranchi District Pickleball Association Formed Jharkhand

राँची जिला पिकल बॉल एसोसिएशन का विधिवत गठन, झारखंड में इस उभरते खेल को मिलेगा नया मंच

झारखंड में पिकल बॉल को मिला संगठित आधार, राँची जिला एसोसिएशन का गठन Ranchi District Pickleball Association Formed Jharkhand: झारखंड की धरती ने हमेशा से असाधारण खेल प्रतिभाओं को जन्म दिया है। अब इस राज्य में एक नए और तेजी से उभरते हुए खेल पिकल बॉल को भी संगठित रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राँची जिला पिकल बॉल एसोसिएशन का विधिवत गठन किया गया है जो इस खेल के प्रसार और खिलाड़ियों के व्यापक विकास की दृष्टि से एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है। यह गठन झारखंड पिकल बॉल एसोसिएशन के सचिव प्रभात

Updated:
Mahashivratri Deoghar Baidyanath Temple Crowd: महाशिवरात्रि पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

Deoghar Baidyanath Temple Crowd: महाशिवरात्रि पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

महाशिवरात्रि का पावन दिन और आस्था का सागर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के अलग-अलग राज्यों से आए लाखों भक्त भगवान शिव की पूजा और जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। पूरा मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सुबह से शुरू हुई पूजा व्यवस्था रविवार तड़के सबसे पहले सरकारी पूजा संपन्न कराई गई। इसके बाद सुबह लगभग 4:30 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए जल चढ़ाने

Updated:
Ranchi Dr Bibhuti Kashyap retina surgery world record: डॉ. बिभूति कश्यप ने दो वैश्विक पुरस्कार जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड

Dr Bibhuti Kashyap: डॉ. बिभूति कश्यप ने रेटिना सर्जरी में दो वैश्विक पुरस्कार जीतकर बनाया विश्व कीर्तिमान

Ranchi Dr Bibhuti Kashyap retina surgery world record: रांची के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. बिभूति कश्यप ने रेटिना सर्जरी के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने पूरे देश का गौरव बढ़ा दिया है। उन्होंने एक ही वर्ष में रेटिना सर्जरी के दो अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर विश्व स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके अस्पताल और राज्य के लिए, बल्कि पूरे भारत के चिकित्सा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। हाल ही में आयोजित अमेरिकी रेटिना विशेषज्ञ संघ के वार्षिक सम्मेलन में उनके द्वारा प्रस्तुत सर्जरी का वीडियो सर्वश्रेष्ठ घोषित

Updated:
झारखंड के जमशेदपुर में बनने जा रहा भव्य जगन्नाथ मंदिर

झारखंड के जमशेदपुर में बनने जा रहा भव्य जगन्नाथ मंदिर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को रखेंगी आधारशिला

Jagannath Temple Jamshedpur: झारखंड के औद्योगिक शहर जमशेदपुर के लिए 26 फरवरी का दिन खास होने जा रहा है। इस दिन देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहर में प्रस्तावित श्री जगन्नाथ मंदिर और आध्यात्मिक केंद्र की आधारशिला रखेंगी। इस अवसर पर विधिवत भूमि पूजन भी किया जाएगा, जिससे इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की औपचारिक शुरुआत मानी जाएगी। यह परियोजना सिर्फ एक धार्मिक संरचना भर नहीं है, बल्कि इसे आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक चेतना के केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र न्यास के प्रबंध न्यासी एस.के. बेहरा के अनुसार, यह केंद्र आने

Updated:
61 दिनों बाद कोडरमा में मिला कन्हैया कुमार

रांची पुलिस की बड़ी सफलता: 61 दिनों बाद कोडरमा में मिला कन्हैया कुमार, मां के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Kanhaiya Kumar Missing Case: रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र से लापता हुए 12 वर्षीय कन्हैया कुमार की सकुशल बरामदगी ने न सिर्फ उसके परिवार को राहत दी है, बल्कि पूरे इलाके में उम्मीद और भरोसे की एक नई किरण भी जगाई है। बीते 61 दिनों से अपने बेटे की राह देख रहे माता-पिता के लिए यह पल किसी चमत्कार से कम नहीं था। कन्हैया की वापसी के साथ ही रांची पुलिस ने एक ऐसे संगठित और खतरनाक अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भी पर्दाफाश किया है, जो मासूम बच्चों को अपराध की दलदल में धकेल रहा था। मां की

Updated:
झारखंड में 'गुलगुलिया गैंग' का पर्दाफाश: चंगुल से छुड़ाए गए 12 बच्चे

झारखंड में ‘गुलगुलिया गैंग’ का पर्दाफाश: चंगुल से छुड़ाए गए 12 बच्चे, 16 तस्कर गिरफ्तार

Jharkhand Human Trafficking: झारखंड में मानव तस्करी की एक और भयावह सच्चाई सामने आई है, जहां मासूम बच्चों को अगवा कर उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वाले एक संगठित गिरोह का रांची पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने न सिर्फ 12 बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराया है, बल्कि इस अमानवीय धंधे में शामिल 16 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह मामला केवल एक जिले तक सीमित नहीं, बल्कि बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक फैले एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है। कैसे खुला मानव तस्करी के गिरोह का राज इस पूरे

Updated:
झारखंड में पत्थर से सोना बनाने का झांसा

झारखंड में ‘पत्थर से सोना’ बनाने का झांसा: साधु बनकर आए और 4 लाख के गहनों पर किया हाथ साफ

Jharkhand News: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र से सामने आई यह घटना सिर्फ एक ठगी का मामला नहीं है, बल्कि समाज में गहराई तक फैले अंधविश्वास की एक गंभीर तस्वीर भी पेश करती है। संजय पथ के बगल स्थित सर्वोदय पथ निवासी कंचन देवी के साथ तीन कथित साधुओं ने जिस तरह से विश्वास और आस्था का फायदा उठाया, वह न सिर्फ चौंकाने वाला है बल्कि चिंता पैदा करने वाला भी है। दिनदहाड़े साधु के वेश में आए ठगों ने पत्थर को सोना बनाने का दावा किया और महिला से करीब तीन से चार लाख रुपये मूल्य के सोने के

Updated:
रांची: 59 दिनों से लापता कन्हैया की तलाश तेज

रांची: 59 दिनों से लापता कन्हैया की तलाश तेज, 7 राज्यों में एक साथ चल रही छापेमारी

Kanhaiya Kumar Missing Case: झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार की तलाश अब एक बड़े और संगठित अभियान का रूप ले चुकी है। 59 दिन बीत जाने के बावजूद जब मासूम का कोई सुराग नहीं मिला, तो रांची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम यानी एसआईटी को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। अब यह मामला सिर्फ एक बच्चे की गुमशुदगी नहीं, बल्कि संभावित मानव तस्करी के एक संगठित नेटवर्क से जुड़ता नजर आ रहा है। सात राज्यों में एक साथ चल रही छापेमारी रांची पुलिस की

Updated:
झारखंड में ईडी ऑफिस पर छापा और अधिकारियों पर FIR से मचा बवाल

झारखंड में ईडी ऑफिस पर छापा और अधिकारियों पर FIR से मचा बवाल, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची से उठी एक कार्रवाई अब केवल कानून-व्यवस्था का सवाल नहीं रह गई है, बल्कि यह केंद्र और राज्य सरकारों के बीच अधिकारों की सीमा, जांच एजेंसियों की स्वतंत्रता और राजनीतिक हस्तक्षेप जैसे बड़े संवैधानिक सवालों को जन्म दे रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और झारखंड पुलिस के बीच सीधे टकराव ने न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, बल्कि यह मामला अब झारखंड हाईकोर्ट की चौखट तक पहुंच चुका है। 15 जनवरी की सुबह रांची में जो हुआ, उसने कई लोगों को पश्चिम बंगाल में हुए ईडी विवाद की याद दिला दी।

Updated:
Barhait Barharwa Road Accident: तेल टैंकर और ऑटो की टक्कर में चार की मौत, स्कूली बच्ची समेत तीन घायल

झारखंड के साहिबगंज जिले में बारहेट-बारहारवा सड़क पर भीषण हादसा, तेल टैंकर से टकराई ऑटो, चार की मौत

बारहेट-बारहारवा मुख्य सड़क पर भयानक सड़क हादसा झारखंड के साहिबगंज जिले में एक भयानक सड़क हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। बारहेट-बारहारवा मुख्य सड़क पर छोट रांगा डांड ब्रिज जंक्शन के पास एक यात्री ऑटोरिक्शा और तेल टैंकर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक स्कूली बच्ची समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चों समेत कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों

Updated:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का झारखंड दौरा: आज शाम पहुंचेंगी रांची, जमशेदपुर–गुमला में कार्यक्रम

Draupadi Murmu: भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आज रविवार को रांची पहुंचेंगी। गोवा से सेना के विशेष विमान से लगभग शाम 6 बजे राष्ट्रपति रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी. एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनका स्वागत करेंगे। रांची एयरपोर्ट पर ही राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। वहां से राष्ट्रपति सीधे लोकभवन (पूर्ण नाम-राजभवन) जाएंगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे राजभवन और एयरपोर्ट क्षेत्र में उच्च स्तरीय प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए विशेष टीम लगातार सक्रिय है। सोहराय पेंटिंग से सजाया गया लोकभवन

Updated:
झारखंड शराब घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई

ACB Raid: दिल्ली में सुबह 4 बजे पड़ी रेड, भूमि घोटाले से जुड़ी स्निग्धा सिंह फिर हुई फरार, बेटा हिरासत में

ACB Raid: दिल्ली की शांत सुबह में ठीक 4 बजे उस समय हलचल मच गई, जब झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने वसंत विहार स्थित भारत सरकार के एक संयुक्त सचिव श्रेणी के अधिकारी के आवास पर अचानक छापेमारी कर दी। टीम का लक्ष्य था—झारखंड के चर्चित भूमि घोटाले में आरोपी ऑटोमोबाइल कंपनी नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी, स्निग्धा सिंह। लेकिन, चौंकाने वाली बात यह रही कि एसीबी के पहुंचने से कुछ ही देर पहले स्निग्धा वहां से निकल चुकी थीं। यह पहली बार नहीं है जब वह जांच एजेंसियों से एक कदम आगे निकली हों,

Updated:
Dhanbad Gas Leak: केंदुआ में गैस रिसाव से एक बच्चे की मौत, हजारों प्रभावित

धनबाद में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, एक बच्चे की मौत और हजारों लोग प्रभावित

धनबाद जिले के केंदुआ इलाके में बुधवार को एक भयानक घटना सामने आई जब जमीन से जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया। इस हादसे में एक मासूम बच्चे की जान चली गई और दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। करीब एक हजार से अधिक लोग इस गैस रिसाव से प्रभावित हुए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासन तथा बीसीसीएल की टीमें राहत कार्य में जुट गई हैं। गैस रिसाव से पूरे इलाके में मची अफरातफरी केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बीसीसीएल की कोयला परियोजना वाले

Updated:
21st PM-KISAN instalment

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जारी की गई पीएम-किसान की 21वीं किस्त किसानों के लिए संजीवनी, देशभर में दिखी खुशी की लहर

पीएम-किसान की 21वीं किस्त से किसानों में नई उम्मीदों का संचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयम्बटूर से पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी। इस मौके पर लगभग 18,000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए, जिससे करीब 9 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिला। अब तक इस योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 3.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है। यह एक ऐसा क्षण था जिसने देशभर के किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। आर्थिक दबाव से जूझ

Updated:
SIR in West Bengal: मतदाता सूची से हटे 58 लाख नाम

Jharkhand SIR: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर बीएलओ निलंबन का आदेश, निर्वाचन पदाधिकारी के सख्त निर्देश

Jharkhand SIR: निर्वाचन कार्यों में शिथिलता पर सख्त रुख रांची। झारखंड में निर्वाचन कार्यों की पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यरत बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) यदि अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं करते हैं, तो उन्हें तत्काल निलंबित किया जाएगा और उनकी जगह नए बीएलओ की नियुक्ति की जाएगी। बीएलओ

Updated:
Jharkhand News: झारखंड में आदिवासियों की पूर्वजों की कहानियों से बढ़ रहा वन संरक्षण का संकल्प

Jharkhand News: झारखंड में आदिवासियों की परंपराओं से जागी वन संरक्षण की चेतना, पूर्वजों की कहानियों से मिल रही प्रेरणा

आदिवासियों की परंपरा से जागी वन संरक्षण की नई चेतना Jharkhand News: झारखंड के वनों में एक नई जागरूकता की लहर देखी जा रही है। राज्य के आदिवासी समाज ने अपने पूर्वजों के ज्ञान और परंपराओं को पुनर्जीवित कर वन संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाया है। वन विभाग अब इन्हीं पारंपरिक अनुभवों को अपना साथी बनाकर हाथियों, बाघों और अन्य वन्य जीवों के संरक्षण का अभियान चला रहा है। पूर्वजों की कहानियों से वन्यजीवों के प्रति सम्मान Jharkhand News: झारखंड के कई आदिवासी गांवों में बुजुर्ग लोग बच्चों और युवाओं को उन कहानियों से परिचित करा रहे हैं,

Updated:
Jharkhand Politics

Jharkhand Politics: झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु ‘पैतृक मैपिंग’ पर जोर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की गति बढ़ाने के निर्देश झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की। इस बैठक में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ‘पैतृक मैपिंग’ (Ancestral Mapping) की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाए ताकि राज्य के हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मतदाता है और यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न

Updated:
Voter List Revision

Jharkhand Politics: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु ‘पैतृक मैपिंग’ पर दी विशेष बल, सभी जिलों को तीव्र गति से कार्य पूर्ण करने का निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पैतृक मैपिंग कार्य की समीक्षा की रांची। झारखंड राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने गुरुवार को निर्वाचन सदन में आयोजित समीक्षा बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य में मतदाता सूची का अद्यतन एक पारदर्शी और त्रुटिरहित प्रक्रिया होनी चाहिए। मतदाता सूची में सटीकता के लिए पैतृक मैपिंग को बताया आवश्यक श्री रवि कुमार ने कहा कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाकर वर्तमान सूची के मतदाताओं की “पैतृक मैपिंग” शीघ्र और

Updated:
Voter List Revision Jharkhand

Jharkhand News: मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण हेतु पैतृक मैपिंग में तेज़ी लाने का निर्देश, सभी जिलों में विशेष शिविर लगेंगे

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए पैतृक मैपिंग अभियान को मिली नई गति रांची। झारखण्ड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने राज्य में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रक्रिया का मूल उद्देश्य मतदाताओं को कम से कम दस्तावेज़ प्रस्तुत करने की आवश्यकता के साथ उनकी पैतृक मैपिंग को त्रुटिरहित और तीव्र गति से पूरा करना है। शनिवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों और हेल्प डेस्क मैनेजरों के साथ समीक्षा एवं प्रशिक्षण बैठक का

Updated:
BJP Bandh Jharkhand Impact

झारखंड में भाजपा के आहूत बंद का असर सामान्य रहा, जनजीवन निर्बाध

झारखंड में भाजपा के बंद का प्रभाव सामान्य रहा Chaibasa/Seraikela, 29 अक्टूबर (PTI) – झारखंड भाजपा द्वारा आदिवासियों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में तीन जिलों में 12 घंटे के लिए आहूत बंद का बुधवार को सामान्य असर देखा गया। अधिकारियों के अनुसार, स्कूल, कार्यालय और व्यवसायिक प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुले रहे और वाहनों की आवाजाही में कोई रुकावट नहीं आई। बंद को लागू करने के प्रयास विफल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भाजपा समर्थकों ने क्षेत्र में बंद लागू करने के लिए रैली निकाली, लेकिन उनके प्रयास विफल रहे। वेस्ट सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने कहा,

Updated:
Jharkhand Gangster Gunfight

जमशेदपुर में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी घायल, गिरोह पर शिकंजा कसने की तैयारी

झारखंड में अपराध पर सख्त कार्रवाई, जमशेदपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ झारखंड राज्य के औद्योगिक नगर जमशेदपुर में बीती रात हुई एक मुठभेड़ ने एक बार फिर अपराध जगत को हिला कर रख दिया है। शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में कुख्यात अपराधी गोपाल गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। इस मुठभेड़ के बाद झारखंड पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि राज्य में अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर अब किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। मुठभेड़ की

Updated:
Ghatshila Bypoll 2025

Ghatshila Bypoll: घाटशिला उपचुनाव, आदिवासी और कुड़मी मतदाता बने निर्णायक, झामुमो-भाजपा में कांटे की टक्कर

घाटशिला उपचुनाव में बढ़ी सियासी गर्मी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव झारखंड की राजनीति में नया अध्याय लिखने जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है। दूसरी ओर भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज कर राज्य में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करना चाहती है। दोनों दलों के लिए यह चुनाव सम्मान और अस्तित्व का मामला बन चुका है। आदिवासी और कुड़मी मतदाता बने चुनाव की धुरी घाटशिला विधानसभा में लगभग 45 प्रतिशत आदिवासी और 45 प्रतिशत ओबीसी मतदाता हैं। इनमें कुड़मी समुदाय की संख्या सबसे प्रभावशाली है। यही समुदाय इस बार चुनाव की दिशा

Updated:
Illegal Iron Ore Mining Jharkhand

झारखंड में अवैध लौह अयस्क खनन पर प्रशासनिक शिकंजा, मधु कोड़ा की आधी रात की कार्रवाई से मचा हड़कंप

झारखंड में अवैध लौह अयस्क खनन पर मधु कोड़ा का बड़ा एक्शन झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध लौह अयस्क खनन लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। स्थानीय स्तर पर प्रशासन की आंखों के सामने यह कारोबार फल-फूल रहा था, पर कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा था। अब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए सीधे मैदान में उतरकर भ्रष्ट तंत्र पर बड़ा प्रहार किया है। आधी रात की कार्रवाई से खुला खनन माफिया का खेल सूत्रों के अनुसार, सोमवार की आधी रात को मधु कोड़ा को गुप्त सूचना मिली कि

Updated:
Bihar Vidhan Sabha Chunav

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: हुसैनाबाद में तीन चेक पोस्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा और निगरानी

संवादसूत्र, पलामू: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पथरा, सीबीएस कॉलेज और दंगवार में तीन चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां वाहनों और लोगों की सघन जांच की जा रही है। प्रत्येक चेक पोस्ट पर तीन-तीन पाली में दो-दो दंडाधिकारी तैनात हैं। चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारी पथरा: कनीय अभियंता सोनू सोनल, पंचायत सचिव नारायण सिंह, ग्राम रोजगार सेवक राजेंद्र राम सीबीएस कॉलेज: कनीय अभियंता नीरज कुमार मेहता, पंचायत सचिव शशांक शेखर, ग्राम रोजगार सेवक नवाज अलम दंगवार पुलिस पिकेट: सहायक अभियंता जतिन कुमार, कनीय

Updated:
Jharkhand News: झारखंड की पहली महिला State Election Commissioner अलका तिवारी ने रांची में पदभार संभाला

झारखंड की पहली महिला राज्य निर्वाचन आयुक्त बनीं अलका तिवारी, विजयादशमी के दिन संभाला पदभार

रांची, 2 अक्तूबर।झारखंड की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और हाल ही में सेवानिवृत्त मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राज्य की 8वीं राज्य निर्वाचन आयुक्त (State Election Commissioner) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने 2 अक्तूबर 2025, विजयादशमी के दिन राजधानी रांची के रातू रोड स्थित राज्य निर्वाचन आयुक्त (SEC) कार्यालय में यह जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले उनके पति और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी राज्य निर्वाचन आयुक्त रहे थे। डीके तिवारी ने 12 फरवरी 2021 को पदभार संभाला था और अगस्त 2024 तक इस पद पर बने रहे। उनके कार्यकाल की समाप्ति के बाद से यह पद रिक्त

Updated:
Ganga Plastic Pollution

Ganga Plastic Pollution: उच्च जैव विविधता वाले क्षेत्र में पैकेजिंग अपशिष्ट सबसे अधिक

Ganga Plastic Pollution: उच्च जैव विविधता वाले क्षेत्र में पैकेजिंग अपशिष्ट सर्वाधिक गंगा नदी के उच्च जैव विविधता वाले क्षेत्रों में Ganga Plastic Pollution लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जलीय जीवन और पारिस्थितिकी पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए हालिया अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि झारखंड के साहिबगंज जिले के लाल बथानी और राधानगर के बीच के 34 किलोमीटर क्षेत्र में पैकेजिंग अपशिष्ट सबसे अधिक पाया गया। यह क्षेत्र गंगा डॉल्फिन और स्मूथ कोटेड ओटर्स जैसी लुप्तप्राय जलीय प्रजातियों का प्रमुख आश्रय स्थल है। Also Read: हिंगोली किसान

Updated:
Naxals Surrender Jharkhand

झारखंड में 10 नक्सलियों ने किया सरेंडर, डीजीपी बोले- जल्द होगा नक्सलवाद का खात्मा

Naxals Surrender Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बृहस्पतिवार को 4 महिला समेत 10 माओवादियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया और मुख्यधारा में लौट आए। नक्सलियों ने कहा है कि वे भी इज्जत के साथ अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं. वे नहीं चाहते कि उनकी जिंदगी जंगलों में खत्म हो जाये. एक महिला ने डेढ़ साल के बच्चे के साथ सरेंडर किया है. पुलिस महानिदेशक ने कहा है कि इस साल के अंत तक झारखंड को नक्सलियों से मुक्त करा लिया जायेगा. डीपीपी समेत इन अफसरों के सामने नक्सलियों ने डाले हथियार अधिकारियों

Updated: