Rashtra Bharat Logo

Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का झारखंड में 4 लाख से ज्यादा लोगों को मिला लाभ

Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का झारखंड में 4 लाख से ज्यादा लोगों को मिला लाभ
स्वास्थ्य जांच शिविर में इलाज कराने पहुंची महिलाएं.
Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

विषयसूची

Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan: 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान से झारखंड में लाखों लोगों खासकर महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल रहा है। राज्य के बोकारो जिले में शुरू के 3 दिनों में 61 हजार लोगों को इसका लाभ मिला है. इसमें 39 हजार महिलाएं हैं. उन्होंने विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया है।

15 दिन में 2.5-3 लाख महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, बोकारो रवि शंकर ने बताया कि आने वाले 15 दिनों में जिला में 2.5 से 3 लाख लोगों विशेष कर महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य है जिसके लिए हम अंगने केंद्रों, पंचायतों तक भी स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे।

Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan: 13,000 से अधिक कैंप, 4 लाख लोगों को लाभ

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक झारखंड में 13000 से अधिक कैंप विभिन्न जिला अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लगाए गए है, 4 लाख से अधिक लोगों ने इन स्वास्थ्य शिविरों में दी जा रही सेवाओं का लाभ उठाया है।

Also Read : अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ ईस्ट टेक 2025 का समापन, देखें PHOTOS

Also Read : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस महामंत्री एनएल कुमार ने की प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस में बदलाव की मांग

Also Read : ADR Report: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत देश में 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक केस

Also Read: Birsa Munda: सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के लिए समितियों का गठन

इन रोगों की पहचान के लिए की जा रही जांच

अभियान के तहत जिन रोगों की जांच विशेष रूप से की जा रही है उनमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर स्क्रीनिंग, सिकल सेल, टीबी, हेमोग्लोबिन, मानसिक स्वास्थ्य, टीकाकरण और प्री नेटल जच्चा बच्चा स्वास्थ्य चेक अप प्रमुख हैं।

17 सितंबर को हुआ था राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

सितंबर तक प्रधानमंत्री ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान (Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan) और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह (Rashtriya Poshan Maah) का शुभारंभ 17 सितंबर 2025 को मध्य प्रदेश के धार से किया था। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान (Swasth Nari Sashakt Parivar Abhiyaan) विकसित भारत 2047 के लिए प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सशक्त समाज के दृष्टिकोण का प्रतीक है, जो महिला केंद्रित निवारक देखभाल पर केंद्रित है।

Also Read : Durga Kavach: दुर्गा कवच के पाठ से आरोग्य और ऐश्वर्य की होती है प्राप्ति, मिलती हैं सिद्धियां

Also Read : श्री दुर्गा चालीसा – नमो नमो दुर्गे सुख करनी… | Sri Durga Chalisa Lyrics in Hindi, Durga Puja 2025

Also Read : दुर्गा जी की आरती : जय अम्बे गौरी, मैया जय अम्बे गौरी | Durga Ji Ki Aarti

Also Read : Durga Puja 2025: वर्षा ऋतु के जाने और दुर्गोत्सव के आगमन का संदेश दे रहे कास के फूल

Also Read : Ganesh Ji Ki Aarti: गणेश जी की आरती जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा

Also Read : Karam Puja Mahotsav 2025: झारखंड में करम पूजा की धूम, सीएम हेमंत सोरेन बोले- करम पर्व हमारी विशिष्ट संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली का प्रतीक