Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: मोटरसाइकिल से भारत के सभी 58 टाइगर रिजर्व का सफर पूरा करने जा रहे हैं आशिष यादव

Nagpur News: मोटरसाइकिल से भारत के सभी 58 टाइगर रिजर्व का सफर पूरा करने जा रहे हैं आशिष यादव
Ashish Yadav all India 58 Tiger Reserve Bike Journey: मोटरसाइकिल से भारत के सभी 58 टाइगर रिजर्व का सफर पूरा करने जा रहे हैं आशिष यादव (Photo: RB / Jassi)

Ashish Yadav all India 58 Tiger Reserve Bike Journey: आशिष यादव 10 फरवरी 2026 से शुरू हुए अपने विशेष अभियान के तहत भारत के सभी 58 टाइगर रिजर्व का मोटरसाइकिल से भ्रमण करने वाले पहले यात्री बनने जा रहे हैं। 120 दिनों में 18,500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के बाद उनका अभियान 10 जून 2026 को नागपुर के जीरो माइल पर समाप्त होगा। वन्यजीव संरक्षण इसका मुख्य उद्देश्य है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

भारत के सभी 58 टाइगर रिजर्व तक पहुंचने का ऐतिहासिक सफर

Ashish Yadav all India 58 Tiger Reserve Bike Journey: नागपुर। भारत के सभी 58 टाइगर रिजर्वों को मोटरसाइकिल से कवर करने वाले पहले यात्री बनने जा रहे हैं नागपुर के आशिष यादव। 10 जून 2026 को 120 दिनों की यह ऐतिहासिक यात्रा उसी स्थान पर पूर्ण होगी जहाँ से इसकी शुरुआत हुई थी  नागपुर का प्रसिद्ध जीरो माइल।

यह अभियान 10 फरवरी 2026 को जीरो माइल, नागपुर से शुरू हुआ था। नागपुर को भारत का भौगोलिक केंद्र माना जाता है, इसीलिए इसे यात्रा के प्रारंभ और समापन बिंदु के रूप में चुना गया।

Ashish Yadav all India 58 Tiger Reserve Bike Journey: मोटरसाइकिल से भारत के सभी 58 टाइगर रिजर्व का सफर पूरा करने जा रहे हैं आशिष यादव
Ashish Yadav all India 58 Tiger Reserve Bike Journey: मोटरसाइकिल से भारत के सभी 58 टाइगर रिजर्व का सफर पूरा करने जा रहे हैं आशिष यादव (Photo: RB / Jassi)

9 जून 2026 तक आशिष 57 टाइगर रिजर्व का भ्रमण कर चुके हैं और 18,500 किलोमीटर से अधिक की दूरी मोटरसाइकिल पर तय कर चुके हैं। अभियान का 58वां और अंतिम पड़ाव महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में स्थित नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिजर्व है।

वन्यजीव संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य

आशिष यादव ने बताया  “यह अभियान केवल एक मोटरसाइकिल यात्रा नहीं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण जागरूकता, जिम्मेदार प्रकृति पर्यटन और भारत की समृद्ध प्राकृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।”

यात्रा के दौरान उन्होंने वन अधिकारियों, संरक्षण विशेषज्ञों, प्रकृति प्रेमियों और स्थानीय समुदायों से संवाद कर संरक्षण की प्रेरक कहानियों को संकलित किया है।

अभियान के मुख्य तथ्य:

  • प्रारंभ: 10 फरवरी 2026, जीरो माइल, नागपुर
  • समापन: 10 जून 2026, जीरो माइल, नागपुर
  • कुल अवधि: 120 दिन
  • कुल टाइगर रिजर्व: 58
  • कुल दूरी: 18,500+ किमी
  • उद्देश्य: वन्यजीव संरक्षण जागरूकता एवं जिम्मेदार प्रकृति पर्यटन

आशिष यादव की इस यात्रा की पूर्णता के साथ भारत में वन्यजीव संरक्षण आंदोलन को एक नई प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।