Rashtra Bharat Logo

Birsa Munda: सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के लिए समितियों का गठन

Birsa Munda: सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के लिए समितियों का गठन
भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
Updated:
·by
Rashtra Bharat Digital Team
Rashtra Bharat Digital Team
Share:

विषयसूची

Birsa Munda Birth Anniversary Celebration: सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल और आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती तथा साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी मनाने के लिए तीन उच्च स्तरीय समितियां गठित की हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी तीन समितियों की अध्यक्षता करेंगे।

3 अलग-अलग गजट अधिसूचना जारी

केंद्र ने तीन अलग-अलग गजट अधिसूचनाओं में समितियों के गठन की घोषणा की है। संस्कृति मंत्रालय द्वारा 25 अगस्त को प्रकाशित राजपत्र अधिसूचना में कहा गया है, ‘सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाने के लिए सक्षम प्राधिकारी ने एक उच्च स्तरीय समिति के गठन को मंजूरी दे दी है।’

‘लौह पुरुष’ के रूप में जाने जाते हैं सरदार पटेल

सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था। वह एक स्वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री थे। उन्हें ‘भारत के लौह पुरुष’ के रूप में भी जाना जाता है और उनके सम्मान में गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ बनाया गया है।

Birsa Munda: स्वतंत्रता सेनानी भी थे आदिवासी नायक बिरसा मुंडा

मंत्रालय द्वारा 23 अगस्त को प्रकाशित एक अन्य गजट अधिसूचना में कहा गया है, ‘बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती (Birsa Munda Birth Anniversary Celebration) मनाने के लिए सक्षम प्राधिकारी ने एक उच्च स्तरीय समिति के गठन को मंजूरी दे दी है।’ आदिवासी नायक मुंडा एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे।

Also Read: TATA Steel Salary: टाटा स्टील में साल में एक करोड़ से अधिक सैलरी वाले 283 लोग

Also Read: Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की याचिका पर चाईबासा कोर्ट में सुनवाई टली

अटल बिहारी की 100वीं जयंती मनायेगी केंद्र सरकार

मंत्रालय द्वारा सोमवार को प्रकाशित एक अलग गजट अधिसूचना में कहा गया है, ‘स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाने के लिए सक्षम प्राधिकारी ने एक उच्च स्तरीय समिति के गठन को मंजूरी दे दी है।’

अटल बिहारी वाजपेयी 3 बार प्रधानमंत्री बने

वाजपेयी तीन कार्यकाल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनका पहला कार्यकाल 13 दिनों के लिए (16 मई – 1 जून 1996), दूसरा लगभग एक वर्ष के लिए (1998-99) और तीसरा पूरे पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए (1999-2004) था। उनके शासनकाल में भारत ने 1998 में अपना दूसरा परमाणु परीक्षण किया था।

Hemant Soren News: देश को कमजोर और बांटने का काम कर रही केंद्र की भाजपा सरकार

Also Read : ADR Report: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत देश में 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक केस

Also Read: Jharkhand Municipal Elections: पिछड़ा वर्ग आयोग ने आरक्षण संबंधी ‘ट्रिपल टेस्ट’ प्रक्रिया पूरी की, निकाय चुनाव का रास्ता साफ

Also Read: EPS-95 Pension Scheme: ईपीएस-95 के तहत आधा से अधिक पेंशनभोगी को 1,500 रुपए से भी कम पेंशन

Also Read: Unique Baby Names: अपनी प्यारी सी जान के लिए चुनें नए और स्पेशल नाम

Also Read: Success Story of PVTG Girl: झारखंड पुलिस ने जेपीएससी पास करने वाली पहाड़िया बेटी को किया सम्मानित