Rashtra Bharat Logo

TATA Steel Salary: टाटा स्टील में साल में एक करोड़ से अधिक सैलरी वाले 283 लोग

TATA Steel Salary: टाटा स्टील में साल में एक करोड़ से अधिक सैलरी वाले 283 लोग
TATA Steel Salary
Updated:
·by
Rashtra Bharat Digital Team
Rashtra Bharat Digital Team
Share:

विषयसूची

Tata Steel Salary: टाटा स्टील में तकरीबन 266 ऑफिसर हैं, जिनका वेतन करोड़ों में है। ये कंपनी में करोड़ों के पैकेज पर काम कर रहे हैं। टाटा स्टील ने कंपनी एक्ट 2017 के सेक्शन 197 के तहत अपने आला अधिकारियों का वेतन सार्वजनिक किया है।

टॉप-10 अफसरों के बाद सभी अधिकारी कांट्रैक्ट पर

टाटा स्टील की सूची में पहले टॉप टेन वेतन लेने वाले अधिकारियों के नाम हैं। इसके बाद एक करोड़ और उससे अधिक सालाना वेतन लेने वाले अधिकारियों की सूची है। ये सारे अधिकारी कांट्रैक्ट पर प्रतिनियुक्त हैं। इसमें वैसे लोग हैं, जो कंपनी में न डायरेक्टर हैं, न मैनेजर।

TATA Steel Salary: सकल पारिश्रमिक में ये चीजें हैं शामिल

  • वेतन
  • भत्ते
  • परक्विजिट यानी सुविधाएं
  • निदेशकों को कमीशन और भविष्य निधि एवं सेवानिवृत्ति निधि में कंपनी का योगदान शामिल है, इसमें सेवानिवृत्ति फंड शामिल नहीं है।

वाइस प्रेसिडेंट से डॉक्टर तक कमाते हैं करोड़ों में

करोड़पति अधिकारियों में वाइस प्रेसिडेंट (उपाध्यक्ष) रैंक के अधिकारी शामिल हैं। 6 चिकित्सकों में सबसे ज्यादा वेतनमान (TATA Steel Salary) पाने वालों में टीएमएच के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ मंदार महावीर शाह शामिल हैं। उनको जीएम मेडिकल सर्विसेज की जीएम डॉ विनिता सिंह से भी ज्यादा वेतन मिलता है।

Trending Web Stories

हाल में कर्मचारियों के वेतन में हुई है बड़ी कटौती

हाल के दिनों में कर्मचारियों के वेतन खर्च में कटौती करने में कंपनी ने बड़ी सफलता पायी है। लिहाजा, टाटा स्टील के ऐसे एचआर अधिकारियों को काफी ज्यादा लाभ मिला है और उनका वेतन भी करोड़ों में पहुंच गया है।

करोड़ के पैकेज वाले टॉप10 अधिकारी

क्रमनामपदवेतन (सालाना पारिश्रमिक)
1टीवी नरेंद्रनएमडी सह सीइओ172926765 रुपये
2कौशिक चटर्जीइडी सह सीएफओ139999244
3जयंत बनर्जीचीफ इनफॉरमेशन ऑफिसर50740839
4समिता शाहवीपी कॉरपोरेट फाइनांस48141112
5उत्तम सिंहवीपी ऑपरेशन मेरामंडली47128719
6डीबी सुंदर राममवीपी रॉ मटेरियल46065354
7चाणक्य चौधरी (रिटा)वीपी कॉरपोरेट सर्विसेज44283509
8प्रोबाल घोषवीपी वन शेयर्ड सर्विसेज43265806
9कांचिनाधाम पार्वथीसमसीएस व चीफ लीगल ऑफिसर43260654
10राजीव कुमार (कंपनी से अलग)वीपी ऑपरेशन कलिंगानगर42719811

Also Read : ADR Report: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत देश में 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक केस

Also Read: Jharkhand Municipal Elections: पिछड़ा वर्ग आयोग ने आरक्षण संबंधी ‘ट्रिपल टेस्ट’ प्रक्रिया पूरी की, निकाय चुनाव का रास्ता साफ

Also Read: EPS-95 Pension Scheme: ईपीएस-95 के तहत आधा से अधिक पेंशनभोगी को 1,500 रुपए से भी कम पेंशन

Also Read: Unique Baby Names: अपनी प्यारी सी जान के लिए चुनें नए और स्पेशल नाम

Also Read: Success Story of PVTG Girl: झारखंड पुलिस ने जेपीएससी पास करने वाली पहाड़िया बेटी को किया सम्मानित