Gold Price Today: आज लगातार तीसरे दिन बढ़ा सोने का भाव, कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, देखिए ताजा रेट

सोने की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते सप्ताह की गिरावट के बाद अब गोल्ड के दाम फिर चढ़ने लगे हैं। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर में 22, 24 और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव जरूर जान लें।
विषयसूची
Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई है. बीते कुछ दिनों की गिरावट के बाद अब सोने के भाव में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे खरीदारों की चिंता बढ़ गई है. अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लें आपके शहर में 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव.
सोने का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 11 जुलाई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,496 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,291 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,878 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
बीते सप्ताह सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई . 24 कैरेट सोने के भाव में 278 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 255 रुपये प्रति ग्राम की तेजी देखने को मिली थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को सप्ताह की शुरुआत में 24 कैरेट सोने के भाव में 11 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 10 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली. वहीं मंगलवार को क्रमशः 136 रुपये और 125 रुपये की बढ़ी गिरावट दर्ज हुई. बुधवार को भी कीमत क्रमशः 213 और 195 रुपये प्रति ग्राम की नरमी देखने को मिली, जो कि इस सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट थी.
इस बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को सोने के भाव में तेजी देखने को मिली. 24 कैरेट सोने के भाव में 131 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 120 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं कल शुक्रवार को क्रमशः 36 रुपये और 35 रुपये की तेजी देखने को मिली.
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 11 जुलाई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,496 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,291 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,878 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

