Silver price Today: चांदी ने पकड़ी रफ्तार, कीमत में जोरदार उछाल, देखिए ताजा भाव

चांदी की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। सप्ताह की शुरुआत में गिरावट के बाद अब सिल्वर के दाम फिर रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं। अगर आप चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर में चांदी का ताजा भाव जरूर जान लें।
विषयसूची
Silver price Today: चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. आज लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज हुई है. कल शुक्रवार को चांदी के भाव में आई तेजी के बाद आज वापस कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. सप्ताह की शुरुआत में जहां कीमत में गिरावट दर्ज हुई थी, तो वहीं अब लगातार चांदी के भाव बढ़ते नजर आ रहे हैं. जानिए इस तेजी के बीच आज क्या है चांदी का ताजा भाव.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 11 जुलाई को भारत में चांदी की कीमत ₹240.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,40,100 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
बीते सप्ताह चांदी के भाव में 10,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को चांदी की कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली और मंगलवार को 100 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज हुई. वहीं बुधवार को चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली. चांदी के भाव में 100 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई. और इसके अगले ही दिन गुरुवार को चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. जबकि कल शुक्रवार को कीमत में 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 11 जुलाई को चांदी की कीमत ₹2,401 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

