Rashtra Bharat Logo

Gold Price Weekly Update: सोना खरीदने का बढ़िया मौका! एक हफ्ते में ₹240 तक गिरे गोल्ड के दाम, देखें लेटेस्ट रेट

Gold Price Weekly Update: सोना खरीदने का बढ़िया मौका! एक हफ्ते में ₹240 तक गिरे गोल्ड के दाम, देखें लेटेस्ट रेट
Gold Price Weekly Update: सोना खरीदने का बढ़िया मौका! एक हफ्ते में ₹240 तक गिरे गोल्ड के दाम, देखें लेटेस्ट रेट

अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। पूरे सप्ताह के उतार-चढ़ाव के बाद सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना ₹240 और 22 कैरेट सोना ₹220 प्रति ग्राम सस्ता हुआ है। जानें आज के ताजा रेट और शहरवार कीमतें।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold Price Weekly Update: इस पूरे सप्ताह सोने के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और कई दिनों तक लगातार सोने के भाव में नरमी देखने को मिली. वहीं सप्ताह के मध्य में सोने की कीमत में तेज उछाल आया, जिससे एक झटके में सोने के भाव बढ़ गए और सप्ताह के अंत में वापस कीमत में गिरावट देखने को मिला.

सोने की कीमत में पूरे सप्ताह हुए उथल-पुथल के बाद कुल मिलाकर इस सप्ताह सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. 24 कैरेट सोना 240 रुपये और 22 कैरेट सोना 220 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हो गया है. ऐसे में अगर आप खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बढ़िया साबित हो सकता है. खरीदारी से पहले जान लीजिए आज सोने का ताजा भाव.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 12 जुलाई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,448 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,245 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,840 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस सोने के भाव में उठा-पटक देखने को मिल सकती है.

हफ्ते भर की कीमत पर एक नजर

इस सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. सोमवार को सप्ताह की शुरुआत में 24 कैरेट सोने के भाव में 11 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 10 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली. वहीं मंगलवार को क्रमशः 136 रुपये और 125 रुपये की बढ़ी गिरावट दर्ज हुई. बुधवार को भी कीमत क्रमशः 213 और 195 रुपये प्रति ग्राम की नरमी देखने को मिली, जो कि इस सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट थी.
इस बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को सोने के भाव में तेजी देखने को मिली. 24 कैरेट सोने के भाव में 131 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 120 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं शुक्रवार को क्रमशः 36 रुपये और 35 रुपये की तेजी देखने को मिली. और सप्ताह के अंत में कल शनिवार को क्रमशः 47 और 45 रुपये की गिरावट दर्ज हुई.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 12 जुलाई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,448 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,245 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,840 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर24 कैरेट (₹/ग्राम)22 कैरेट (₹/ग्राम)18 कैरेट (₹/ग्राम)
लखनऊ₹14,448₹13,245₹10,840
जयपुर₹14,448₹13,245₹10,840
दिल्ली₹14,448₹13,245₹10,840
पटना₹14,438₹13,235₹10,830
मुंबई₹14,433₹13,230₹10,825
अहमदाबाद₹14,438₹13,235₹10,830
पुणे₹14,433₹13,230₹10,825
कोलकाता₹14,433₹13,230₹10,825
मेरठ₹14,448₹13,245₹10,840
लुधियाना₹14,448₹13,245₹10,840

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।