Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल को लेकर आया बड़ा अपडेट, टंकी फुल कराने से पहले जरूर देखें आज का रेट

Petrol-Diesel Price Today:  पेट्रोल-डीजल को लेकर आया बड़ा अपडेट, टंकी फुल कराने से पहले जरूर देखें आज का रेट
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल को लेकर आया बड़ा अपडेट, टंकी फुल कराने से पहले जरूर देखें आज का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आने के बावजूद देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। ऐसे में आम लोगों को राहत का इंतजार है। आखिर कीमतें क्यों नहीं घट रहीं और आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट, यहां जानें पूरी जानकारी।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: देशभर में आज रविवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें पहले के मुकाबले काफी नीचे आने के बावजूद आम लोगों को ईंधन की कीमतों में राहत नहीं मिल रही है। फिलहाल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पुराने रेट ही बरकरार रखे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को अभी भी महंगे ईंधन का बोझ उठाना पड़ रहा है।

कच्चे तेल की कीमत 72 से 75 डॉलर प्रति बैरल

जानकारी के मुताबिक, युद्ध के दौरान कच्चे तेल की कीमत 112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। हालांकि अब इसकी कीमत घटकर करीब 72 से 75 डॉलर प्रति बैरल के बीच आ गई है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती नहीं की गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि ऑयल कंपनियां अभी भी ऊंची कीमत पर खरीदे गए कच्चे तेल को रिफाइन कर रही हैं, इसलिए फिलहाल कीमतों में राहत मिलने की संभावना कम है।

इन शहरों में पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के पार

देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के पार बनी हुई है। हैदराबाद में पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है, जहां इसकी कीमत 115.69 रुपये प्रति लीटर है। वहीं तिरुअनंतपुरम् में 115.49 रुपये, कोलकाता में 113.51 रुपये, पटना में 113.37 रुपये, जयपुर में 112.69 रुपये, बेंगलुरु में 111.68 रुपये और मुंबई में 111.21 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर है।

डीजल की बात करें तो हैदराबाद में इसकी कीमत 103.82 रुपये प्रति लीटर और तिरुअनंतपुरम् में 104.40 रुपये प्रति लीटर है। भुवनेश्वर में डीजल 100.68 रुपये, कोलकाता में 99.82 रुपये, चेन्नई में 99.55 रुपये और मुंबई में 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में डीजल का भाव 95.20 रुपये प्रति लीटर है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
मुंबई₹111.21₹97.83
कोलकाता₹113.51₹99.82
चेन्नई₹107.76₹99.55
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
हैदराबाद₹115.69₹103.82
जयपुर₹112.69₹97.78
पटना₹113.37₹99.36
लखनऊ₹101.86₹95.36
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹101.96₹99.44
भुवनेश्वर₹108.97₹100.68
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
तिरुअनंतपुरम्₹115.49₹104.40
Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।