Nagpur News: लकड़गंज में किराना व्यापारी की गाड़ी का कांच तोड़कर 4 लाख 50 हजार रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

Nagpur Lakadganj Grocery Trader Cash Theft: नागपुर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में क्वेटा कॉलोनी के पास एक किराना व्यापारी की गाड़ी का कांच तोड़कर 4 लाख 50 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। बताया गया है कि दो अज्ञात आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विषयसूची
गाड़ी का कांच तोड़कर नकदी लेकर फरार हुए आरोपी
Nagpur Lakadganj Grocery Trader Cash Theft: नागपुर। लकड़गंज पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत क्वेटा कॉलोनी के पास एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। दो अज्ञात आरोपियों ने एक किराना व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे 4 लाख 50 हजार रुपये नकद उड़ा लिए।
घटना लकड़गंज थाना क्षेत्र की है, जहाँ पीड़ित व्यापारी की गाड़ी खड़ी थी। आरोपियों ने मौका पाकर कार का काँच फोड़ा और नकदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी
फिलहाल लकड़गंज पुलिस मामले की जाँच कर रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

