जरूर पढ़ें

Gold Price Today: एक हफ्ते में सोना हुआ इतना महंगा, खरीदने से पहले जान लें नया रेट

Gold price Today: बड़ी राहत! लगातार चौथे दिन गिरा सोने का भाव, जानिए अपने शहर का ताजा रेट
Gold price Today: बड़ी राहत! लगातार चौथे दिन गिरा सोने का भाव, जानिए अपने शहर का ताजा रेट

इस हफ्ते सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। शुरुआत में तेजी रही, फिर अचानक गिरावट ने झटका दिया, लेकिन बाद में बाजार ने फिर रफ्तार पकड़ी। अलग-अलग शहरों में भी अंतर दिखा, जिससे बाजार का रुख चर्चा में बना हुआ है। जानिए सोने का ताजा रेट.

Updated:

Gold Price Today: इस सप्ताह सोने की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. रोजाना बढ़ती कीमतों के साथ एक हफ्ते में 24 सोना 286 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ है. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 5 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,108 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,850 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,335 प्रति ग्राम है.

उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस सोने के भाव में उठा-पटक देखने को मिल सकती है.

हफ्ते भर की कीमतों पर एक नजर

हफ्ते भर की कीमतों पर एक नजर डालें तो सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही 30 मार्च को 19 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली थी. इसके बाद दो दिनों तक लगातार कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई. इन दो दिनों में ही 24 कैरेट सोना 469 रुपये प्रति ग्राम महंगा हो गया, लेकिन इसके अगले ही दिन 2 अप्रैल को सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली.

2 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत में 398 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. इस बड़ी गिरावट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा. वहीं 3 अप्रैल को वापस सोने की कीमत ने रफ़्तार पकड़ी और कीमत में 196 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई. इस बढ़ोतरी के बाद से बाजार स्थिर है.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 5 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,108 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,850 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,335 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹15,108 ₹13,850 ₹11,335
जयपुर ₹15,108 ₹13,850 ₹11,335
दिल्ली ₹15,108 ₹13,850 ₹11,335
पटना ₹15,098 ₹13,840 ₹11,325
मुंबई ₹15,093 ₹13,835 ₹11,320
अहमदाबाद ₹15,098 ₹13,840 ₹11,325
पुणे ₹15,093 ₹13,835 ₹11,320
कोलकाता ₹15,093 ₹13,835 ₹11,320
मेरठ ₹15,108 ₹13,850 ₹11,335
लुधियाना ₹15,108 ₹13,850 ₹11,335

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।