जरूर पढ़ें

Gold Price Weekly Update: इस सप्ताह सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें पूरे हफ्ते का हाल

Gold Price Weekly Update: इस सप्ताह सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें पूरे हफ्ते का हाल
Gold Price Weekly Update: इस सप्ताह सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें पूरे हफ्ते का हाल

शादी सीजन में सोना खरीदारों के लिए राहत बनकर आया, लेकिन निवेशकों की चिंता बढ़ गई। पूरे हफ्ते सोने के दाम में जबरदस्त उतार-चढ़ाव के बीच बड़ी गिरावट दर्ज हुई। कुछ दिनों की हल्की बढ़त के बावजूद कुल मिलाकर कीमतें नीचे रहीं। अब नजर सोमवार पर है, जब बाजार नई दिशा तय करेगा।

Updated:

Gold Price Weekly Update: इस सप्ताह सोने के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि बीते सात दिनों में सोने के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. शादी-ब्याह के सीजन में सोने के भाव में इस सप्ताह हुई गिरावट ने खरीदारों को काफी राहत दी है, लेकिन वहीं दूसरी ओर गिरावट से निवेशकों को झटका भी लगा है. जानिए इस सप्ताह सोने की चाल कैसे रही.

इस सप्ताह सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. रोजाना घटती कीमतों के साथ एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 296 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 285 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ है.

सोने के ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 3 मई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,123 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,850 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,350 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस सोने के भाव में उठा-पटक देखने को मिल सकती है.

हफ्ते भर की कीमत

हफ्ते भर की कीमतों पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. सोमवार को बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने के भाव में 33 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 30 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. वहीं मंगलवार को 278 और 255 रुपये प्रति ग्राम की जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई. और बुधवार को 49 और 45 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट देखने को मिली. वहीं 30 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत में 229 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव में 210 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. वहीं 1 मई को वापस 213 और 195 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. और कल 2 अप्रैल को 48 रुपये और 30 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 3 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,123 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,850 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,350 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।