Silver Price Today: चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. महज दो दिनों में चांदी के भाव 10,000 रुपये तक गिर गए हैं. वहीं आज भी कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. इस बड़ी गिरावट के बाद से बाजार में हलचल मची हुई है. वहीं शादी-ब्याह के सीजन में खरीदारी करने वाले लोगों को इस बड़ी गिरावट से काफी राहत मिली है.
चांदी के ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 1 मई को भारत में चांदी की कीमत ₹249.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,49,900 है. फ़िलहाल कीमत में 100 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी अपना रुख बदल सकते हैं.
पिछले सप्ताह चांदी की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. महज दो दिनों में चांदी 15,000 रुपये सस्ता हो गया था. इस बड़ी गिरावट के बाद से चांदी की कीमत स्थिर थी. इस सप्ताह सोमवार को बाजार खुलते ही हल्की गिरावट के संकेत दिखे थी लेकिन दिनभर में चांदी वापस अपनी स्थिर कीमत पर आ गयी.
10,000 रुपये की बड़ी गिरावट
बीते 6 दिनों से चांदी की कीमत ₹2,60,000 प्रति किलो के भाव पर स्थिर बनी हुई थी, लेकिन बुधवार को अचानक चांदी धड़ाम होकर नीचे गिरा और कीमत में 5000 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. वहीं कल भी कीमत में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. इस गिरावट के बाद से बाजार में हलचल मची हुई है.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,499 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।