Rashtra Bharat Logo

Silver Price Today: शादी के सीजन में सस्ता हुआ चांदी! कीमत में जबरदस्त गिरावट, देखिए ताजा भाव

Silver Price Today: शादी के सीजन में सस्ता हुआ चांदी! कीमत में जबरदस्त गिरावट, देखिए ताजा भाव
Silver price Today: चांदी के भाव में आई तेजी, कीमत 2.6 लाख के पार, जानिए ताजा भाव

30 अप्रैल को चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हुई, जिससे शादी सीजन में खरीदारों को राहत मिली। चांदी ₹254.90 प्रति ग्राम और ₹2,54,900 प्रति किलो पर पहुंच गई। बीते दिनों में भारी गिरावट के बाद बाजार में हलचल बढ़ी है, जबकि खरीदारी का अच्छा मौका बना है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Silver Price Today: शादी-ब्याह के सीजन में सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहतभरी खबर है, दरअसल चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. इस गिरावट के बाद चांदी काफी सस्ता हो गया है. तो अगर आप भी खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले चांदी के ताजा भाव जरूर देख लें.

चांदी के ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 30 अप्रैल को भारत में चांदी की कीमत ₹254.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,54,900 है. फ़िलहाल कीमत में 100 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी अपना रुख बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. महज दो दिनों में चांदी 15,000 रुपये सस्ता हो गया था. इस बड़ी गिरावट के बाद से चांदी की कीमत स्थिर थी. इस सप्ताह सोमवार को बाजार खुलते ही हल्की गिरावट के संकेत दिखे थी लेकिन दिनभर में चांदी वापस अपनी स्थिर कीमत पर आ गयी.

5000 रुपये की बड़ी गिरावट

बीते 6 दिनों से चांदी की कीमत ₹2,60,000 प्रति किलो के भाव पर स्थिर बनी हुई थी, लेकिन कल बुधवार को अचानक चांदी धड़ाम होकर नीचे गिरा और कीमत में 5000 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट के बाद से बाजार में हलचल मची हुई है.

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,499 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।