Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी अपडेट! जानिए सस्ता हुआ या और बढ़ गए दाम

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी अपडेट! जानिए सस्ता हुआ या और बढ़ गए दाम
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी अपडेट! जानिए सस्ता हुआ या और बढ़ गए दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों की नजर लगातार बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच ईंधन दरों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। ऐसे में वाहन चालकों के मन में सवाल है कि आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है या फिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों का असर वैश्विक तेल बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है। शुक्रवार को क्रूड ऑयल पिछले आठ सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुआ। हालांकि इस बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मई महीने में चार बार बढ़ें दाम

मई 2026 के दौरान पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला था। इसी वजह से देश में चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन जून की शुरुआत से अंतरराष्ट्रीय हालात में उतार-चढ़ाव के बावजूद तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले सप्ताह में कच्चे तेल की दिशा काफी हद तक अमेरिका और ईरान के संबंधों पर निर्भर करेगी। यदि दोनों देशों के बीच शांति समझौता हो जाता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर यदि वार्ता विफल होती है और तनाव बढ़ता है तो कच्चे तेल के दाम फिर से उछाल पकड़ सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि दोनों देशों के बीच समझौते की दिशा में प्रगति हो रही है। हालांकि ईरान की ओर से अभी किसी निश्चित तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में निवेशकों और तेल बाजार की नजर आगामी घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.4799.82
मुंबई111.1897.83
गुड़गांव102.8095.47
चेन्नई107.8799.66
नोएडा102.1295.56
बैंगलोर110.8998.80

फिलहाल देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि वैश्विक बाजार में जारी हलचल के कारण आने वाले दिनों में तेल की कीमतों पर असर पड़ सकता है। उपभोक्ताओं और निवेशकों की नजर अब अमेरिका-ईरान वार्ता के नतीजों पर बनी हुई है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।