Rashtra Bharat Logo

Gold Price Today: सप्ताह के अंत में महंगा हुआ सोना! कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, जानिए ताजा रेट

Gold Price Today: सप्ताह के अंत में महंगा हुआ सोना! कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, जानिए ताजा रेट
Gold Price Today: सप्ताह के अंत में महंगा हुआ सोना! कीमत में बड़ी बढ़ोतरी, जानिए ताजा रेट

सोने की कीमतों में लगातार कई दिनों की गिरावट के बाद अब तेजी लौटती नजर आ रही है। सप्ताह के अंत में सोने के भाव में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। 24, 22 और 18 कैरेट सोने के ताजा रेट जारी हो चुके हैं। जानिए आपके शहर में आज सोना किस भाव पर बिक रहा है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold Price Today: सोने के भाव में बीते कई दिनों से गिरावट देखने को मिल रहा था. इसी बीच अब सप्ताह के अंत में सोने के भाव में उछाल आया है. कल शुक्रवार को सोने की कीमत में करीब 300 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. वहीं आज भी कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. इस तेजी के बाद बाजार में भी हलचल मची हुई है. जानिए इस बढ़ोतरी के बाद आपके शहर में सोने का ताजा भाव.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 13 जून को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,583 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,636 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,154 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट सोने के भाव में 128 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 395 रुपये प्रति ग्राम तक टूट गई. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी बड़ी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने के भाव में 104 और 22 कैरेट सोने की कीमत में 95 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. मंगलवार को कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. 24 कैरेट सोने के भाव में 147 और 22 कैरेट सोने के भाव में 147 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

वहीं बुधवार को कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. 24 कैरेट सोने के भाव में 430 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 395 रुपये की कमी देखने को मिली. इसके बाद गुरुवार को वापस कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट सोने के भाव में 213 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 195 रुपये की कमी दर्ज हुई. वहीं कल शुक्रवार को कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हुई. 24 कैरेट सोने के भाव में 300 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 270 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 13 जून को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,583 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹₹13,636 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,154 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
लखनऊ₹14,583₹13,636₹11,154
जयपुर₹14,583₹13,636₹11,154
दिल्ली₹14,583₹13,636₹11,154
पटना₹14,864₹13,626₹11,150
मुंबई₹14,859₹13,621₹11,145
अहमदाबाद₹14,864₹13,626₹11,150
पुणे₹14,859₹13,621₹11,145
कोलकाता₹14,859₹13,621₹11,145
मेरठ₹14,583₹13,636₹11,154
लुधियाना₹14,583₹13,636₹11,154

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।