Rashtra Bharat Logo

सरकार का बड़ा फैसला! अब पेट्रोल पंप से नहीं खरीद सकेंगे मनचाहा पेट्रोल- डीजल, तय हुई लिमिट

सरकार का बड़ा फैसला! अब पेट्रोल पंप से नहीं खरीद सकेंगे मनचाहा पेट्रोल- डीजल, तय हुई लिमिट
पेट्रोल और डीजल खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने ईंधन की बिक्री को लेकर नए नियम लागू किए हैं। अब बड़े उपभोक्ताओं पर कई पाबंदियां लगाई गई हैं, जबकि डीजल खरीद की दैनिक सीमा भी तय कर दी गई है। जानिए नए नियमों की पूरी जानकारी।

पेट्रोल और डीजल खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने ईंधन की बिक्री को लेकर नए नियम लागू किए हैं। अब बड़े उपभोक्ताओं पर कई पाबंदियां लगाई गई हैं, जबकि डीजल खरीद की दैनिक सीमा भी तय कर दी गई है। जानिए नए नियमों की पूरी जानकारी।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol Diesel New Rule: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने नई गाइडलाइन जारी करते हुए औद्योगिक, व्यावसायिक और संस्थागत उपभोक्ताओं के लिए आम पेट्रोल पंपों से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध शुरुआती तौर पर 90 दिनों के लिए लागू किया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना और कालाबाजारी पर रोक लगाना है।

दरअसल, मध्य पूर्व में जारी तनाव और भू-राजनीतिक संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते थोक बाजार में डीजल और पेट्रोल के दाम काफी बढ़ गए हैं। हालांकि आम जनता को राहत देने के लिए सरकार और तेल कंपनियों ने रिटेल कीमतों को सीमित रखा है। इसी वजह से रिटेल और थोक कीमतों के बीच बड़ा अंतर पैदा हो गया।

क्यों लिया सरकार ने यह फैसला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहां आम पेट्रोल पंपों पर डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, वहीं थोक बाजार में इसकी कीमत 134.50 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। कीमतों में इस बड़े अंतर का फायदा उठाने के लिए कई फैक्ट्रियां, टेलीकॉम कंपनियां, उद्योग और अन्य बड़े उपभोक्ता बड़ी मात्रा में डीजल पेट्रोल पंपों से खरीदने लगे थे। इससे कई क्षेत्रों में आम उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की उपलब्धता प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई थी।

सरकार ने इसी स्थिति को देखते हुए नए नियम लागू किए हैं। अब इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत का ईंधन केवल अधिकृत बल्क सेल प्वाइंट्स यानी थोक केंद्रों से ही खरीदना होगा। आम पेट्रोल पंपों से उन्हें ईंधन नहीं मिलेगा।

एक दिन में मिलेगा अधिकतम 200 लीटर डीजल

नई गाइडलाइन के तहत पेट्रोल पंपों पर डीजल की बिक्री केवल वाहनों के मुख्य ईंधन टैंक या फिर पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) से प्रमाणित विशेष कंटेनरों में ही की जा सकेगी। इसके अलावा पेट्रोल पंप से खरीदे गए डीजल को दोबारा बेचने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

सरकार ने संदिग्ध और बड़े खरीदारों पर निगरानी बढ़ाने के लिए खरीद की सीमा भी तय की है। नए नियमों के अनुसार कोई भी ग्राहक या वाहन एक दिन में किसी एक पेट्रोल पंप से अधिकतम 200 लीटर डीजल ही खरीद सकेगा। इससे ज्यादा ईंधन देने की अनुमति नहीं होगी।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

सरकार ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारी, अधिकृत सरकारी अधिकारी और तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी जांच, तलाशी और आवश्यक होने पर जब्ती की कार्रवाई भी कर सकेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से ईंधन की जमाखोरी और कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगेगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।