Silver price Today: चांदी के भाव में आई तेजी, कीमत 2.6 लाख के पार, जानिए ताजा भाव

चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद अब फिर तेजी लौटती दिखाई दे रही है। सप्ताह के अंत में चांदी के भाव में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार पर टिक गई हैं। आज चांदी का दाम 2.60 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है। जानिए ताजा रेट और प्रमुख शहरों में चांदी का भाव।
विषयसूची
Silver price Today: चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. बीते कई दिनों से लगातार कीमत में हुई गिरावट के बाद अब सप्ताह के अंत में चांदी के भाव में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. कल शुक्रवार को चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली. वहीं आज शनिवार को भी कीमत में तेजी दिख रही है. जानिए इस बड़ी बढ़ोतरी के बाद आपके शहर में चांदी का भाव क्या है?
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 13 जून को भारत में चांदी की कीमत ₹260.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,60,100 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में 15,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी बड़ी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी के भाव में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. इसके अगले दिन मंगलवार को कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. इसके बाद बुधवार को कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. इस बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को चांदी के कीमत स्थिर रहें. वहीं कल शुक्रवार को 10,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 13 जून को चांदी की कीमत ₹2,601 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

