Silver Price Today: आज फिर गिरे चांदी के भाव, जानिए अपने शहर का ताजा रेट

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। सप्ताह की शुरुआत से अब तक चांदी के भाव में बड़ी कमी दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों में उत्साह बढ़ गया है। शुक्रवार को भी कीमतों में नरमी देखने को मिली। जानिए आपके शहर में चांदी का ताजा रेट।
विषयसूची
Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दरअसल बीते कुछ दिनों में चांदी के भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है, जिसके बाद चांदी काफी सस्ता हो गया है. सप्ताह के शुरुआत में जहां 5000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई, तो वहीं बुधवार को 10,000 रुपये की नरमी देखने को मिली. इतना ही नहीं आज शुक्रवार को भी कीमत में कमी देखने को मिल रही है. लगातार गिरते भाव से बाजार में भी हलचल मची हुई है. ऐसे में जानिए अपने शहर में चांदी का ताजा रेट.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 12 जून को भारत में चांदी की कीमत ₹249.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,49,900 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में 15,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी बड़ी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी के भाव में 5000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. इसके अगले दिन मंगलवार को कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. इसके बाद बुधवार को कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. वहीं इस बड़ी गिरावट के बाद कल गुरुवार को चांदी के कीमत स्थिर रहें.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 12 जून को चांदी की कीमत ₹2,499 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

