Rashtra Bharat Logo

Gold Price Weekly Update: बड़ी राहत! सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ सोना

Gold Price Weekly Update: बड़ी राहत! सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ सोना
Gold Price Weekly Update: बड़ी राहत! सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ सोना

सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस सप्ताह सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद कुल मिलाकर गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों श्रेणियों में भाव नरम हुए हैं, जिससे ग्राहकों को राहत मिली है। जानिए ताजा रेट और पूरे सप्ताह का हाल।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold Price Weekly Update: इस सप्ताह सोने के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सप्ताह की शुरुआत जहां कीमत में गिरावट के साथ शुरू हुई तो, वहीं सप्ताह के अंत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली. इसके अलावा भी पूरे सप्ताह कीमत में गिरावट और बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा.

कुल मिलाकर इस सप्ताह 24 कैरेट सोने के भाव में 68 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. वहीं 22 कैरेट सोने के भाव में 335 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. सोने के दाम में आई यह नरमी खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है.
बीते सप्ताह भी सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट सोने के भाव में 128 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 395 रुपये प्रति ग्राम तक टूट गई थी.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 14 जून को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,923 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,680 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,196 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस सोने के भाव में उठा-पटक देखने को मिल सकती है.

हफ्ते भर की कीमत

इस सप्ताह की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने के भाव में 104 और 22 कैरेट सोने की कीमत में 95 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. मंगलवार को कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. 24 कैरेट सोने के भाव में 147 और 22 कैरेट सोने के भाव में 147 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

वहीं बुधवार को कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. 24 कैरेट सोने के भाव में 430 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 395 रुपये की कमी देखने को मिली. इसके बाद गुरुवार को वापस कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट सोने के भाव में 213 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 195 रुपये की कमी दर्ज हुई. वहीं शुक्रवार को कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हुई. 24 कैरेट सोने के भाव में 300 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 270 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली. और सप्ताह के अंत में कल शनिवार को क्रमशः 341 और 45 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 14 जून को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,923 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,680 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,196 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर24K (₹)22K (₹)18K (₹)
लखनऊ14,92313,68011,196
जयपुर14,92313,68011,196
दिल्ली14,92313,68011,196
पटना14,91313,67011,186
मुंबई14,90813,66511,181
अहमदाबाद14,91313,67011,186
पुणे14,90813,66511,181
कोलकाता14,90813,66511,181
मेरठ14,92313,68011,196
लुधियाना14,92313,68011,196

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।