Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में कितना है भाव

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में कितना है भाव
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में कितना है भाव

देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। शनिवार को तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि कई शहरों में पेट्रोल अब भी 110 रुपये प्रति लीटर के पार बना हुआ है। जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट और बाजार की स्थिति।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार को ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। जून महीने में अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिली है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि कई बड़े शहरों में पेट्रोल अब भी 110 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है।

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का भाव

तेल कंपनियों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं हैदराबाद, पटना, कोलकाता और तिरुअनंतपुरम जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमतें काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि पटना में इसका भाव 114.24 रुपये प्रति लीटर है।

मई महीने में चार बार बढ़ें पेट्रोल-डीजल के भाव

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में आपूर्ति संबंधी चुनौतियों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें प्रभावित हुई हैं। भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए वैश्विक बाजार में होने वाले बदलावों का असर घरेलू कीमतों पर भी पड़ता है।

मई महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई थी। उस दौरान ईंधन की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 7.5 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई थी। हालांकि जून में अब तक कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे पहले सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में कटौती भी की थी, जिसके बाद कीमतों में कमी आई थी।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.4799.82
मुंबई111.1897.83
चेन्नई107.8799.66
गुरुग्राम102.8095.47
बेंगलुरू110.8998.80
भुवनेश्वर108.89100.60
चंडीगढ़101.5489.47
हैदराबाद115.69103.82
लखनऊ101.8695.36
पटना114.24100.20
तिरुअनंतपुरम्115.49104.42

आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की चाल और वैश्विक परिस्थितियों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल उपभोक्ताओं को स्थिर कीमतों का लाभ मिल रहा है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।