जरूर पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today: एक हफ्ते में करीब 4 रुपये की बढ़ोतरी, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Petrol-Diesel Price Today: एक हफ्ते में करीब 4 रुपये की बढ़ोतरी, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
Petrol-Diesel Price Today: एक हफ्ते में करीब 4 रुपये की बढ़ोतरी, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच आज लोगों की नजरें फिर नए रेट पर टिकी रहीं। पिछले एक हफ्ते में दो बार कीमत बढ़ने के बाद हर किसी को डर था कि कहीं आज फिर झटका न मिल जाए। आखिर आज आपके शहर में तेल सस्ता हुआ या फिर पुराने रेट ही बरकरार रहे?

Updated:

Petrol-Diesel Price Today: देशभर में आज 20 मई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। तेल कंपनियों ने आज आम लोगों को राहत देते हुए ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। रोजाना सुबह 6 बजे जारी होने वाले ताजा रेट के अनुसार आज भी देश के ज्यादातर शहरों में पुराने दाम ही लागू हैं। हालांकि पिछले एक हफ्ते में दो बार हुई बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹98.64 और डीजल ₹91.58 प्रति लीटर बनी हुई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल ₹107.59 और डीजल ₹94.08 प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता, चेन्नई, पटना, जयपुर, लखनऊ और हैदराबाद समेत कई शहरों में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शहर का नाम पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली ₹98.64 ₹91.58
मुंबई ₹107.59 ₹94.08
कोलकाता ₹109.70 ₹96.07
चेन्नई ₹104.46 ₹96.11
बेंगलुरु ₹107.12 ₹95.04
गुरुग्राम ₹99.29 ₹91.80
नोएडा ₹98.91 ₹92.21
चंडीगढ़ ₹98.10 ₹86.09
हैदराबाद ₹111.88 ₹99.95
भुवनेश्वर ₹105.09 ₹96.68
जयपुर ₹109.32 ₹94.50
लखनऊ ₹98.40 ₹91.73
पटना ₹110.02 ₹96.05

 एक हफ्ते में करीब 4 रुपये की बढ़ोतरी

हालांकि लोगों की चिंता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, क्योंकि पिछले एक हफ्ते में पेट्रोल और डीजल करीब 4 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं। सबसे पहले 15 मई को तेल कंपनियों ने लगभग 3 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाए थे। इसके बाद 19 मई को फिर करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। लगातार बढ़ते खर्चों के बीच ईंधन की कीमतों में हुई इस तेजी ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है।

क्यों बढ़ें तेल के दाम ?

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण सरकारी तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। लंबे समय तक कंपनियों ने घरेलू बाजार में दाम स्थिर रखे, लेकिन बढ़ते घाटे के बाद कीमतें बढ़ानी पड़ीं। सरकार का कहना है कि हालिया बढ़ोतरी से कंपनियों के नुकसान में कुछ कमी आई है, लेकिन दबाव अभी भी बना हुआ है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।