विषयसूची
ToggleBread Price Hike: सोना-चांदी और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान आम लोगों को अब एक और बड़ा झटका लगा है। मुंबई और आसपास के इलाकों में ब्रेड और पाव की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। कई बड़ी कंपनियों ने 16 मई से नए रेट लागू भी कर दिए हैं। इसका सीधा असर उन लाखों लोगों पर पड़ेगा, जिनके दिन की शुरुआत चाय और ब्रेड से होती है।
मुंबई जैसे शहर में बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग और मजदूर सुबह जल्दी काम पर निकलते हैं। ऐसे में ब्रेड उनके लिए सबसे आसान और सस्ता नाश्ता माना जाता है। लेकिन अब वही ब्रेड लोगों की जेब पर भारी पड़ने लगी है।
जानिए ब्रेड की नयी कीमत
ब्रेड की बढ़ी कीमतों ने अब आम लोगों के रोजमर्रा के खर्च को और बढ़ा दिया है। नई कीमतों के मुताबिक 400 ग्राम सैंडविच ब्रेड अब ₹35 की जगह ₹40 में मिलेगी। ब्राउन ब्रेड ₹45 से बढ़कर ₹50, होल व्हीट ब्रेड ₹55 से बढ़कर ₹60 और मल्टिग्रेन ब्रेड ₹60 से बढ़कर ₹65 हो गई है। वहीं स्मॉल ब्राउन लोफ ₹28 से ₹30 और व्हाइट लोफ ₹20 से बढ़कर ₹22 में बिकेगा। कंपनियों ने 16 मई से ये नए रेट लागू कर दिए हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों की रसोई के बजट पर पड़ने वाला है।
| ब्रेड की वैरायटी | पुरानी कीमत | नई कीमत |
|---|---|---|
| सैंडविच ब्रेड | ₹35 | ₹40 |
| ब्राउन ब्रेड | ₹45 | ₹50 |
| होल व्हीट ब्रेड | ₹55 | ₹60 |
| मल्टिग्रेन ब्रेड | ₹60 | ₹65 |
| स्मॉल ब्राउन लोफ | ₹28 | ₹30 |
| व्हाइट लोफ | ₹20 | ₹22 |
क्यों बढ़ें ब्रेड के दाम ?
बेकरी मालिकों के मुताबिक, कीमत बढ़ाने का फैसला मजबूरी में लेना पड़ा। उनका कहना है कि ब्रेड बनाने और सप्लाई करने की लागत लगातार बढ़ रही है। सबसे बड़ा असर पैकेजिंग पर पड़ा है। ब्रेड पैक करने में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक का कच्चा माल विदेशों से आता है और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी की वजह से इसका खर्च काफी बढ़ गया है।
ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बढ़ा
इसके अलावा हाल ही में पेट्रोलट्रांसपोर्ट का खर्च भी बढ़ और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्ट का खर्च भी बढ़ गया है। अब फैक्ट्री से दुकानों तक ब्रेड पहुंचाना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। वहीं प्रिजर्वेटिव्स और दूध की कीमत बढ़ने से भी बेकरी कंपनियों की लागत में इजाफा हुआ है।
आम लोगों की बढ़ी परेशनी
नई कीमतों के बाद अब सैंडविच ब्रेड, ब्राउन ब्रेड, होल व्हीट और मल्टिग्रेन ब्रेड जैसी रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें महंगी हो गई हैं। छोटे दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक अब पहले की तुलना में कम मात्रा में सामान खरीद रहे हैं।
लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ब्रेड जैसी जरूरी खाने की चीज का महंगा होना आम लोगों की चिंता और बढ़ा रहा है। लोगों को डर है कि अगर इसी तरह रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ते रहे, तो आने वाले दिनों में घर का बजट संभालना और मुश्किल हो जाएगा।