नागपुर। शहर के बाबा रामसुमेर नगर, कावरापेठ, शांतीनगर और म्हाडा कॉलोनी क्षेत्र में रात साढ़े ग्यारह बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। 33 केवी की हाई-टेंशन लाइन में अचानक ब्रेकडाउन आने के कारण इन चारों इलाकों की बिजली एक साथ बाधित हो गई।
भीषण गर्मी के बीच अचानक हुई इस कटौती से नागरिकों में भारी रोष है। रात भर बिना बिजली के रहने से लोगों को उमस और मच्छरों की दोहरी मार झेलनी पड़ी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कई घरों में छोटे बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत पर भी असर पड़ा।
महावितरण के अधिकारियों ने बताया कि लाइन की मरम्मत का कार्य रात से ही जारी है और रात करीब तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बार-बार होने वाली इस तरह की तकनीकी खराबी से उनका जनजीवन प्रभावित हो रहा है और महावितरण को बुनियादी ढांचे की मजबूती पर ध्यान देना चाहिए। महावितरण की ओर से मरम्मत पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दिए जाने की उम्मीद है।
रिपोर्ट: Jassi, नागपुर