जरूर पढ़ें

Bengal Exit Polls 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026, एग्जिट पोल में सत्ताधारी दल को बढ़त

Bengal Exit Polls 2026: सत्ताधारी दल को बढ़त, विपक्ष पीछे
Bengal Exit Polls 2026: सत्ताधारी दल को बढ़त, विपक्ष पीछे (Photo: @asfi)

Bengal Exit Polls 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में सत्ताधारी दल को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। अनुमान के अनुसार उसे 197 से 205 सीटें मिल सकती हैं, जबकि विपक्ष 75 से 82 सीटों तक सीमित रह सकता है। अंतिम नतीजों का इंतजार जारी है, जो राज्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे।

Updated:

एग्जिट पोल के आंकड़ों ने बदल दिया चुनावी माहौल

Bengal Exit Polls 2026: कोलकाता: द लोकल जर्नलिस्ट (The Local Journalist (TLJ)) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इस पोल के अनुसार, सत्तारूढ़ दल एआईटीसी (AITC) एक बार फिर मज़बूत बहुमत की ओर बढ़ती नज़र आ रही है।

सीटों का अनुमान — एक नज़र में:

टीएलजे (TLJ) एग्जिट पोल के मुताबिक 294 सीटों वाली विधानसभा में अनुमानित सीटें इस प्रकार हैं:

दल अनुमानित सीटें
AITC 197 – 205
BJP 75 – 82
Congress / ISF 1 – 2
CPIM व अन्य 0 – 1
Bengal Exit Polls 2026: सत्ताधारी दल को बढ़त, विपक्ष पीछे
Bengal Exit Polls 2026: सत्ताधारी दल को बढ़त, विपक्ष पीछे (Photo: RB / Ekbal)

फेज़वार विश्लेषण:

फेज़वार आंकड़ों में भी एआईटीसी (AITC) का पलड़ा भारी दिख रहा है।

  • पहले चरण में: एआईटीसी (AITC) को 75 सीटें, BJP को 70 सीटें और अन्य दलों को 10 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • दूसरे चरण में: एआईटीसी (AITC) 130 सीटों तक पहुँच सकती है, जबकि बीजेपी (BJP) केवल 12 सीटों तक सिमटती नज़र आ रही है।

सियासी माहौल:

इस एग्जिट पोल ने बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल मचा दी है। सभी दलों की नज़रें अब अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि 2026 में बंगाल का सियासी सफर किस दिशा में जाएगा।


एग्जिट पोल — The Local Journalist (FB/@thelocaljournalist) द्वारा प्रस्तुत

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।