बागदा में तृणमूल उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर का घर-घर प्रचार
Bagdah Assembly election TMC candidate Madhuparnа Thakur campaign: पश्चिम बंगाल। उत्तर 24 परगना जिले की बागदा विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी मधुपर्णा ठाकुर ने शनिवार की सुबह मनोहरपुर गांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से आशीर्वाद मांगा और एक घर में धान फैलाकर शुभकामना की परंपरा भी निभाई।

सुबह-सुबह निकले इस प्रचार अभियान में मधुपर्णा ठाकुर को आम जनता की ओर से जोरदार प्रतिक्रिया मिली। लोग उनसे मिलने के लिए घरों से बाहर आए और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।
इस दौरान मधुपर्णा ठाकुर ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा
मनोहरपुर गांव में पहुंचकर लोगों से आशीर्वाद और समर्थन की अपील
“BJP ने आम लोगों के वोट काट दिए हैं। लोग रो रहे हैं, रोने पर मजबूर हैं। जनता इसका सही जवाब देगी।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची से आम नागरिकों के नाम हटाए जाने से लोगों में गहरा आक्रोश है, और तृणमूल को इस चुनाव में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
बागदा विधानसभा सीट पर चुनावी माहौल गर्म है और तृणमूल कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान पूरी तेज़ी से जारी है। आने वाले दिनों में यहां प्रचार और तेज होने की संभावना है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल