चुनावी माहौल में एआई तकनीक पर चुनाव आयोग की सख्ती बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections 2025) जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, राज्य का चुनावी माहौल सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी तेजी से गर्म हो रहा है। इसी बीच चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को एआई तकनीक से बने वीडियो और कृत्रिम सामग्री के गलत उपयोग को लेकर कड़ा चेतावनी जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी पार्टी या प्रत्याशी एआई द्वारा निर्मित सामग्री का उपयोग मतदाताओं को भ्रमित करने या झूठा प्रचार फैलाने के लिए न करे। चुनाव आयोग की सख्त चेतावनी और निर्देश